21. ‘विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2025′ (World Happiness Report 2025) के अनुसार विश्व का सबसे प्रसन्न देश निम्नलिखित में से कौन-सा है?
(a) डेनमार्क
(b) फिनलैंड
(c) आइसलैंड
(d) नॉर्वे
सही उत्तर: (b) फिनलैंड
22. माननीय उच्चतम न्यायालय ने किस केस में यह घोषित किया है कि ‘पंथनिरपेक्षता‘ (Secularism) भारतीय संविधान का आधारभूत ढाँचा है?
(a) केशवानंद भारती केस
(b) मिनर्वा मिल्स केस
(c) इंदिरा नेहरू गांधी केस
(d) एस. आर. बोम्मई बनाम यूनियन ऑफ इण्डिया
सही उत्तर: (d) एस. आर. बोम्मई बनाम यूनियन ऑफ इण्डिया
23. भारत में पहली सूती मिल कब स्थापित हुई थी?
(a) 1818 ई.
(b) 1830 ई.
(c) 1845 ई.
(d) 1851 ई.
सही उत्तर: (d) 1851 ई.
24. जाड़े के प्रारंभ में तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में वर्षा किस कारण होती है?
(a) दक्षिण-पश्चिम मानसून
(b) पश्चिमी विक्षोभ
(c) स्थानीय चक्रवात
(d) उत्तर-पूर्वी मानसून
सही उत्तर: (d) उत्तर-पूर्वी मानसून
25. 2011 की जनगणना के अनुसार प्रति हजार पुरुषों पर उत्तर प्रदेश में कितनी स्त्रियाँ हैं (लिंगानुपात)?
(a) 908
(b) 912
(c) 916
(d) 922
सही उत्तर: (b) 912
26. निम्नलिखित में से कौन-सा नगर अलकनन्दा और भागीरथी नदियों का संगम स्थल है?
(a) देवप्रयाग
(b) रुद्रप्रयाग
(c) कर्णप्रयाग
(d) विष्णुप्रयाग
सही उत्तर: (a) देवप्रयाग
27. वातावरण में किसकी उपस्थिति के कारण स्मोग (Smog) बनता है?
(a) केवल धूल और धुआँ
(b) कार्बन डाइऑक्साइड और जलवाष्प
(c) नाईट्रोजन और सल्फर के ऑक्साईड
(d) ओजोन और मीथेन
सही उत्तर: (c) नाईट्रोजन और सल्फर के ऑक्साईड
28. अपनी सामान्य चाल से 3/5 की चाल से चलने पर किसी आदमी को 20 मिनट की देर हो जाती है। यदि वह अपनी सामान्य चाल से चले तो उसे कितना सामान्य समय लगेगा?
(a) 40 मिनट
(b) 50 मिनट
(c) 60 मिनट
(d) 30 मिनट
सही उत्तर: (d) 30 मिनट
29. जैव विविधता के नुकसान का प्राथमिक कारण निम्न में से कौन है?
(a) विदेशी प्रजातियों का आगमन
(b) अत्यधिक शिकार और अवैध व्यापार
(c) प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन
(d) आवास का विनाश और विखंडन
सही उत्तर: (d) आवास का विनाश और विखंडन
30. सिंधु घाटी सभ्यता की जल संचयन और प्रबंधन प्रणाली का प्रमाण निम्नलिखित में से किस स्थल से प्राप्त हुआ था?
(a) लोथल
(b) कालीबंगा
(c) धौलावीरा
(d) मोहनजोदड़ो
सही उत्तर: (c) धौलावीरा