उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित GIC Lecturer भर्ती परीक्षा 14 जून 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब Answer Key, Question Paper Solution तथा Expected Cut Off Marks का इंतजार कर रहे हैं।
इस लेख में हम आपको UPPSC GIC Lecturer 14 June 2026 Question Paper Solution, Unofficial Answer Key, Official Answer Key PDF तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
UPPSC GIC Lecturer Exam 2026 Overview

| Particulars | Details |
|---|---|
| Exam Name | UPPSC GIC Lecturer Exam 2026 |
| Conducting Body | Uttar Pradesh Public Service Commission (UPPSC) |
| Exam Date | 14 June 2026 |
| Category | Answer Key |
| Status | Available Soon |
| Official Website | uppsc.up.nic.in |
UPPSC GIC Lecturer 14 June 2026 Question Paper Solution
1. निम्न में से कौन ‘चार चरणों वाले‘ आपदा प्रबंधन उपागम का हिस्सा नहीं है?
(a) निवारण (Mitigation)
(b) तैयारी (Preparedness)
(c) सतर्कता (Alertness)
(d) रिकवरी (Recovery)
सही उत्तर: (c) सतर्कता (Alertness)
2. बन्दूक की गोली छोड़ते हैं, तो पीछे की ओर झटका लगता है, यह उदाहरण है:
(a) न्यूटन की गति के प्रथम नियम का
(b) न्यूटन की गति के तृतीय नियम का
(c) न्यूटन की गति के द्वितीय नियम का
(d) ऊर्जा संरक्षण के नियम का
सही उत्तर: (b) न्यूटन की गति के तृतीय नियम का
3. जैविक खेती के तहत भूमि क्षेत्रफल के संदर्भ में कौन-सा देश सबसे आगे है?
(a) भारत
(b) चीन
(c) यू.एस.ए.
(d) आस्ट्रेलिया
सही उत्तर: (d) आस्ट्रेलिया
4. भारत में नए राज्यों के निर्माण हेतु संसद में कौन-सी बहुमत की आवश्यकता पड़ती है?
(a) विशेष बहुमत
(b) विशेष बहुमत एवं राज्यों का अनुसमर्थन
(c) साधारण बहुमत
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
सही उत्तर: (c) साधारण बहुमत
5. संत सिद्धि चंद्र जैन को किसने ‘नादिरे-जमां‘ की उपाधि दी थी?
(a) अकबर
(b) शाहजहाँ
(c) औरंगज़ेब
(d) जहाँगीर
सही उत्तर: (d) जहाँगीर
6. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ‘शून्य गरीबी अभियान‘ (Zero Poverty Campaign) कब शुरू किया गया था?
(a) 15 अगस्त 2024
(b) 02 अक्टूबर 2024
(c) 26 जनवरी 2024
(d) 05 सितम्बर 2024
सही उत्तर: (b) 02 अक्टूबर 2024
7. निम्नलिखित में से किसका दायरा व्यापक (broader scope) है?
(a) आन्तरिक जाँच (Internal check)
(b) आन्तरिक लेखा परीक्षा (Internal audit)
(c) आन्तरिक नियंत्रण (Internal control)
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
सही उत्तर: (c) आन्तरिक नियंत्रण (Internal control)
8. संविधान के अनुच्छेद 371A किस राज्य के विशेष दर्जे से सम्बंधित है?
(a) असम
(b) मणिपुर
(c) मिजोरम
(d) नागालैंड
सही उत्तर: (d) नागालैंड
9. वह विकल्प चुनिये जो तीसरी संख्या से उसी प्रकार सम्बंधित है जिस प्रकार दूसरी संख्या पहली संख्या से सम्बंधित है: 5 : 150 :: 8 : ?
(a) 512
(b) 520
(c) 560
(d) 576
सही उत्तर: (d) 576
10. निम्न में से किसने महाराजा रणजीत सिंह को कोह-ए-नूर हीरा भेंट किया था?
(a) ज़मान शाह
(b) शाह शुजा
(c) दोस्त मोहम्मद
(d) शेर अली
सही उत्तर: (b) शाह शुजा