उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा किस राज्य से नहीं लगती है?

Q. उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा किस राज्य से नहीं लगती है?

[A] बिहार

[B] तेलंगाना

[C] उत्तराखंड

[D] हरियाणा

Answer: B

उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा तेलंगाना राज्य से नहीं लगती है।

भारत के उत्तर में सबसे प्रमुख राज्यों में उत्तर प्रदेश का नाम भी आता है। साल 2011 की जनसंख्या के मुताबिक, भारत का यह राज्य सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। इसके साथ ही क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का यह राज्य चौथा सबसे बड़ा राज्य है।

उत्तर प्रदेश कितने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ अपनी सीमा साझा करता है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश 8 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश के साथ अपनी सीमा साझा करता है।

इससे सीमा साझा करने वाले राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, बिहार, हरियाणा और राजस्थान हैं। इसके साथ ही दिल्ली एकमात्र केंद्र शासित प्रदेश हैं, जिसके साथ उत्तर प्रदेश अपनी सीमा साझा करता है।

  • उत्तर प्रदेश अपनी पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के कुल 15 जिलों के साथ अपनी सीमा साझा करता है।
  • उत्तर प्रदेश बिहार के 8 जिलों के साथ अपनी सीमा साझा करता है।
  • उत्तर प्रदेश हरियाणा के 7 जिलों के साथ अपनी सीमा साझा करता है।
  • उत्तर प्रदेश अपनी पड़ोसी राज्य यानि कि उत्तराखंड के 5 जिलों के साथ अपनी सीमा साझा करता है
  • राजस्थान के 3 जिलों (डीग, भरतपुर व धौलपुर) की सीमा उत्तरप्रदेश के दो जिलों(मथुरा व आगरा) से जगती है।
  • उत्तर प्रदेश झारखंड के एक जिले के साथ अपनी सीमा साझा करता है, जो कि गढ़वा जिला है।
  • उत्तर प्रदेश हिमाचल प्रदेश के सिर्फ एक जिले के साथ अपनी सीमा साझा करता है, जो कि सिरमौर जिला है।

ऑपरेशन कायाकल्प किस राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया था?

पंचवटी निम्नलिखित में से किसकी रचना है?

उत्तर प्रदेश पुलिस की टैगलाइन क्या है?

यूपी के किस जिले में प्रथम पूर्ण-बालिका सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया गया है?

वर्तमान में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या कितनी है?

निवेश मित्र मोबाइल एप्लिकेशन भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य की एक पहल है?

Leave a comment