निम्नलिखित में से किसने, राजस्थानी भाषा में, साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2023 प्राप्त किया?

Q. निम्नलिखित में से किसने, राजस्थानी भाषा में, साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2023 प्राप्त किया?

(A) किरण गौरव

(B) निरंजन हंसदा

(C) चन्द्रभान ख्याल

(D) देवीलाल माहिया

(E) अनुत्तरित प्रश्न

Answer: (D)

कवि देवीलाल महिया को मिलेगा केन्द्रीय साहित्य अकादमी का राजस्थानी भाषा का युवा पुरस्कार बीकानेर के खारी निवासी व विद्युत विभाग के देसुरी उपखंड में कार्यरत कवि देवीलाल महिया को केंद्रीय साहित्य अकादमी दिल्ली की और से राजस्थानी भाषा का युवा पुरस्कार 2023 देने की घोषणा की है।

Read moreRajasthan Current Affairs 2023-2024 PDF Download in English and Hindi PDF

Rajasthan GK Notes | History | Polity | Geography | Economy | Art & Culture | Current Affairs

राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर के अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण की अध्यक्षता में हुई संचालिका सभा की बैठक में राजस्थान प्रांत के निवासी एवं प्रवासी साहित्यकारों के उत्थान, संवर्धन, प्रोत्साहन और सम्मान के प्रति संकल्पबद्धता व्यक्त करने हेतु वर्ष 2022-23 के वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा की गई।

साहित्य अकादमी ने 20 दिसंबर 2023 को 24 भारतीय भाषाओं के लेखकों को साहित्य अकादमी पुरस्कार-2023 से पुरस्कृत करने की घोषणा की है I 

  • हिंदी भाषा में 2023 का साहित्य अकादमी पुरस्कार संजीव को उपन्यास ‘मुझे पहचानो’ के लिए दिया गया है।
  • नीलम शरण गौर के उपन्यास ‘रेक्युम इन रागा जानकी’ को अंग्रेजी भाषा में और सादिका नवाब सहर के उपन्यास ‘राजदेव की अमराई’ को उर्दू भाषा में साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया।
  • इस बार पुरस्कार के लिए चुने गए साहित्य में 9 कविता संग्रह, 6 उपन्यास, 5 कहानी संग्रह, 3 निबंध और एक आलोचना शामिल है I 

साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता:

कविता के लिए पुरस्कृत लेखक और उनकी कविता संग्रह- 

  • विजय वर्मा (डोगरी) –  ‘दौन सदियां एक सीर’ 
  • विनोद जोशी (गुजराती) – टुंडिलटुंडिका पद्यावर्त
  • मंशूर बनिहाली (कश्मीरी) – येथ वावेह हेले साँग कौस जेले 
  • सोरोख्खैबम गंभिनी (मणिपुरी) – याचंगबा नांग हालो
  • आशुतोष परिडा (ओड़िया) – अप्रस्तुत मृत्यु 
  • स्वर्णजीत सवी (पंजाबी) – मन दी चिप 
  • गजेसिंह राजपुरोहित (राजस्थानी) – ‘पळकती प्रीत’
  • अरुण रंजन मिश्र (संस्कृत) – शून्ये मेघगानम्
  • विनोद आसुदानी (सिंधी) – हाथु पाकिदिजैन 

उपन्यास के लिए पुरस्कृत लेखक- 

  • स्वप्नमय चक्रवर्ती (बांग्ला) – जलेर ऊपर पानी 
  • कृष्णात खोत (मराठी) – रिंगाड 
  • राजशेखरन (तमिल) – नीरवाजी पडुवुम 

कहानी-संग्रह के लिए पुरस्कृत लेखक –

  • प्रणव ज्योति डेका (असमिया) – श्रेष्ठ गल्पा
  • नंदेश्वर दैमारि (बोडो) – जिउ-सफरनि दाखवन 
  • तारासीन बासकी (संताली) – जाबा बाहा 
  • प्रकाश एस पर्येंकार (कोंकणी) – वर्सल  
  • टी पतंजलि शास्त्री (तेलुगु) – रामेश्वरम काकुलु मारिकोन्नि

निबंध के लिए पुरस्कृत लेखक –

  • लक्ष्मीशा तोल्पडि (कन्नड़) – महाभारत अनुसंधानदा भारतयात्रे 
  • बासुकीनाथ झा (मैथिली) – बोध संकेतन 
  • युद्धवीर राणा (नेपाली) – नेपाली लोकसाहित्य और लोक संस्कृति का परिचय 
  • आलोचना के लिए मलयालम लेखक ईवी रामकृष्णन को पुरुस्कृत किया जाएगा।

साहित्य अकादमी पुरस्कार:

  • साहित्य अकादमी पुरस्कार वर्ष 1954 में स्थापित, एक साहित्यिक सम्मान है।
  • यह पुरस्कार साहित्य अकादमी (नेशनल एकेडमी ऑफ लेटर्स) द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।
  • यह पुरस्कार भारत के संविधान में शामिल 22 भाषाओं के अलावा अंग्रेज़ी तथा राजस्थानी में भी प्रदान किया जाता है।
  • साहित्य अकादमी पुरस्कार ज्ञानपीठ पुरस्कार के बाद भारत सरकार द्वारा प्रदान किया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा साहित्यिक सम्मान है।
  • साहित्य अकादमी पुरस्कार के पहले विजेता आरके नारायण थे, जिन्हें 1960 में उनके उपन्यास ‘द गाइड’ के लिए यह पुरस्कार दिया गया था।

Leave a comment