LAN में Wi-Fi, या _ केबल की मदद से सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है?

Q. LAN में Wi-Fi, या _____ केबल की मदद से सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है?

(A) रेडियो

(B) मोबाइल

(C) इथरनेट

(D) TV

(E) अनुत्तरित प्रश्न

Answer – (C)

ईथरनेट, लोकल एरिया नेटवर्क तैयार करने का एक प्रोटोकॉल होता है। यह 1970 के आरंभिक दशक से चली आ रही विश्वसनीय नेटवर्किग उपलब्ध कराने वाली सेवा है। इसकी अभिकल्पना 1970 में बॉब मेटकॉफ ने की थी।

बाद में डिजिटल, इंटेल और जेरॉक्स के प्रयासों से यह लोकल एरिया नेटवर्क का एक मानक प्रतिरूप बन गया। ईथरनेट केबलों के माध्यम से विस्तार किया जाता है। इसके केबल कई रूपों में उपलब्ध होते हैं। 

इसमें CAT3, CAT5, CAT5ई और CAT6 सबसे अधिक प्रचलित हैं। इनकी डिजाइन इनके प्रयोग पर निर्भर होती है और इनकी कीमत गुणवत्ता के अनुसार बढ़ती जाती है। ईथरनेट केबिल का प्रयोग प्रायः उच्च-गति वाले कंप्यूटर नेटवर्क के लिए किया जाता है। साथ ही इसका प्रयोग ब्रॉडबैंड के लिए भी होता है। कंप्यूटर के साथ लैन/ईथरनेट को जोड़ने के लिए कंप्यूटर में ईथरनेट कार्ड की आवश्यकता पड़ती है।

Rajasthan Information Assistant Answer key 2024 | राजस्थान सूचना सहायक आंसर की 2024 जारी

Leave a comment