Q. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :
सूची-I सूची-II
a. फॉन 1. दैनिक हवा
b. चिनूक 2. ठंडी स्थानीय हवा
c. मिस्ट्रल 3. बर्फ खाने वाली हवा
d. घाटी हवा 4. गर्म स्थानीय हवा
(A) a b c d
4 3 2 1
(B) a b c d
2 1 4 3
(C) a b c d
1 2 3 4
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer: A
फॉन: यह आल्पस पर्वत के उत्तरी ढाल से नीचे उतरने वाली गर्म एवं शुष्क हवा हैं। इसका सर्वाधिक प्रभाव स्विटजरलैण्ड में होता हैं। स्थानीय वायुदाब प्रवणता के कारण वायुमंडल अल्प्स पर्वत के दक्षिणी ढलानों पर चढती है।
चिनूक: पर्वतीय ढाल के सहारे चलने वाली गर्म व शुष्क हवा है जो संयुक्त राज्य अमेरिका मे चलती है। यह पवन रॉकी पर्वत की पूर्वी ढाल में कोलारेडो से उत्तर में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया तक चलती है । इस हवा के आगमन से तापक्रम मे अचानक बढ़ने लगती है तथा कभी-कभी तो तापमान मिनटों में 34 डिग्री फा० तक बढ़ जाती है जिसके फलस्वरुप धरातल पर बर्फ अचानक पिघलने लगती है। यह पशु पालकों के लिये लाभ दायक होती क्योंकि इससे बर्फ पिघल जाती हैं और घास उग जाती है। इस कारण इस पवन को हिमभक्षी भी कहते हैं।
मिस्ट्रल: दक्षिणी फ्रांस में मिस्ट्रल ठंडी और शुष्क तेज हवा जो उत्तर में निचले रोन नदी घाटी के साथ भूमध्य सागर की ओर बहती है। यह सर्दियों में सबसे ज्यादा मजबूत और सबसे अधिक बार होती है जिससे कभी-कभी फसलों को भी अत्यधिक नुकसान पहुंचता है। दक्षिणी फ्रांस में यह बर्फानी तूफान भी लाती है।
निम्नलिखित में से कौन सा जीवोम (बायोम) ‘चैपेरेल’ के रूप में जाना जाता है?
BPSC TRE 3.0 March 15, 2024 Question Paper With Answer Key | BPSC TRE 3.0 Exam Analysis 2024