Firozabad district | फ़िरोज़ाबाद | General Studies of Uttar Pradesh

Firozabad district | फ़िरोज़ाबाद | General Studies of Uttar Pradesh: फिरोज़ाबाद भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय फ़िरोज़ाबाद है। सन् 2011 में इसकी आबादी लगभग कुवैत के पूरे राष्ट्र के बराबर थी। 2011 में इसका साक्षरता दर 74% था।

  • फिरोजाबाद जनपद कांच के उत्पाद विशेष कर चूड़ियों के लिए विश्व विख्यात है
  • यह जिला बाबा नीमकरोली महाराज की जन्मभूमि है
  • दक्षिण भाग में पावन यमुना नदी कलकल की मधुर ध्वनि करती हुई अविरल रूप से बहती है

Firozabad district | General Studies of Uttar Pradesh

फिरोज़ाबाद की स्थिति (Location of Firozabad):

  • मुख्यालय- फिरोज़ाबाद
  • मंडल -आगरा

पूर्व नाम व उपनाम – चंद्रवारनगर (सुहाग नगरी एवं चूड़ी नगरी)

अकबर के मनसबदार फिरोजशाह ने वर्ष 1566 में अपने नाम पर फिरोजाबाद कर दिया।

• फिरोजाबाद की स्थापना 5 फरवरी, 1989 को ।

• आगरा जिले से अलग कर किया गया।

क्षेत्रफल – 2362 वर्ग किमी.

भौगोलिक स्थिति:

  • अक्षांश विस्तार- 27° 9′ से 27° 32′ उत्तरी
  • देशान्तरीय विस्तार- 78° 23′ से 78°44′ पूर्वी

• अवस्थिति – यमुना नदी के तट पर

सीमा रेखा:

  • पूर्व में – इटावा, मैनपुरी
  • पश्चिम में- आगरा
  • उत्तर में – एटा
  • दक्षिण में -आगरा

राष्ट्रीय राजमार्ग: NH-19

नदियाँ / नहरें – यमुना, सिरसा नदी, ऊपरी गंगा नहर, निचली गंगा नहर

झीलें – राजा का ताल

उद्योग – काँच उद्योग, कांच उद्योग, सीसा शिल्पकृति

एक जिला एक उत्पाद (ODOP) – कांच उत्पाद भौगोलिक संकेतक (GI Tag) कांच की चूड़िया / कंगन

फिरोज़ाबाद की प्रशासनिक परिचय:

लोक सभा -1

विधान सभा क्षेत्र – 5 (फिरोजाबाद, टूंडला, शिकोहाबाद, जसराना, सिरसागंज)

तहसील – 5 (फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, टूंडला, जसराना, सिरसागंज)

विकासखंड (ब्लॉक) – 9 (फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, टूंडला, जसराना, एका, नारखी, मदनपुर, ओरांव, हाथवंत)

• कुल ग्राम-806 (आबाद ग्राम- 790)

• कुल ग्राम पंचायत – 570

• नगर पालिका परिषद – 3 (टूंडला, शिकोहाबाद, सिरसागंज)

• नगर पंचायत-3 (एका, जसरना, फरिहा)

फिरोज़ाबाद की जनसंख्या

जनसंख्या – 24,98,156

  • पुरुष जनसंख्या – 13,32,046
  • महिला जनसंख्या – 11,66,110

शहरी जनसंख्या – 8,33,169 (33.35%)

  • शहरी लिंगानुपात -893
  • शहरी साक्षरता दर – 70.60%
  • पुरुष साक्षरता – 76.51%
  • महिला साक्षरता – 63.99%

ग्रामीण जनसंख्या – 16,64,987 (66.65%)

  • ग्रामीण लिंगानुपात – 867
  • ग्रामीण साक्षरता दर – 72.60%
  • पुरुष साक्षरता – 82.99%
  • महिला साक्षरता 60.58%

उत्तर प्रदेश के कुल जनसंख्या का भाग – 1.25%

साक्षरता दर – 71.92%

  • पुरुष साक्षरता – 80.82%
  • महिला साक्षरता – 61.75%

जनसंख्या घनत्व – 1,038

लिंगानुपात – 875

जनसंख्या दशकीय वृद्धि दर – 19.94

उत्सव / मेला– सूफी शाह का मेला, वैष्णों देवी मेला, महावीर जन्म, कल्याणक महोत्सव सिरसा गंज, तीज महोत्सव, कंस मेला टूंडला जैन मेला

दर्शनीय एवं धार्मिक स्थल– जैन मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर, माता टीला, श्री हनुमान मंदिर, चंदवार गेट, कोटला का किला, सूफी साहब मजार, महावृक्ष अजान

भाषा / बोली– ब्रज भाषा

• अन्य- डीप फ्रीज मीट प्लांट (टूंडला)

विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न:

1. उत्तर प्रदेश का कौन-सा नगर ‘सुहागनगरी’ कहलाता है?

(a) इटावा

(b) कन्नौज

(c) आगरा

(d) फिरोजाबाद

Ans: (d)

उत्तर प्रदेश का फिरोजाबाद शहर, सुहागनगरी के नाम से जाना जाता है क्योंकि यहां कांच की चूड़ियों का उद्योग विश्व प्रसिद्ध है। यहां चूड़ियों का काम लगभग 200 वर्षों से होता आ रहा है, यहां के चूड़ी उद्योग से ही अधिकतर लोगों का जीवन-यापन जुड़ा है।

2. उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला चूड़ियों के लिए प्रसिद्ध है?

(a) आगरा

(b) कानपुर

(c) लखनऊ

(d) फिरोजाबाद

Ans: (d)

3. फिरोजाबाद शहर किसके लिए प्रसिद्ध है?

(a) चीनी मिट्टी के पात्र

(b) आबनूस का काम

(c) चूड़ियों

(d) लकड़ी का काम

Ans: (c)

फिरोजाबाद शहर चूड़ियों के लिए प्रसिद्ध है। वस्तुतः फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश का एक शहर है जो कांच उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। इसे ‘भारत का ग्लास सिटी’ भी कहा जाता है।

4. भारत में कौन-सा शहर काँच उद्योग के लिए प्रसिद्ध है?

(a) फर्रुखाबाद

(b) फिरोजाबाद

(c) मुरादाबाद

(d) आजमगढ़

Ans: (b)

Also, check: General Studies of Uttar Pradesh For UPPSC & Other Exams

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top