MPPSC GK Paper 1 | MP General Knowledge Practice Test For Madhya Pradesh Competitive Exams 2026 Test Series

21. कप्तान अवधेश प्रताप सिंह किस रियासत से संबंधित थे?

A. चुरहट

B. ग्वालियर

C. नरसिंहगढ़

D. रीवा

उत्तर: D

व्याख्या: कप्तान अवधेश प्रताप सिंह रीवा रियासत से संबंधित थे, जो राजनीति में सक्रिय थे।

22. मोंटेग्नो के पेट्रोवाक में आयोजित की गई विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप 2025 में —– ने स्वर्ण पदक जीता।

A. जी एम प्रणव वेंकटेश

B. दिव्या देशमुख

C. विश्वनाथ आनंद

D. एफ एम मैटिक लावरेंसिक

उत्तर: A

व्याख्या: विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप 2025 में भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणव वेंकटेश ने 9/11 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता।

23. जैसलमेर के पत्थरों से बना भारत का पहला डिजिटल संग्रहालय ‘अभय प्रभावना’ कहाँ खोला गया?

A. माउण्ट आबू, राजस्थान

B. पुणे, महाराष्ट्र

C. सारनाथ, उत्तर प्रदेश

D. अजमगढ़, मध्यप्रदेश

उत्तर: B

व्याख्या: ‘अभय प्रभावना’ संग्रहालय पुणे, महाराष्ट्र में इंद्रायणी नदी के किनारे स्थित है, जो जैन धर्म के इतिहास और मूल्यों को प्रदर्शित करता है।

24. मालचांचल में मनाया जाने वाला प्रमुख लोकपर्व ‘संजा’ कब मनाया जाता है?

A. भादो अमावस्या से भादो पूर्णिमा तक

B. भादो पूर्णिमा से अश्विन माह की अमावस्या तक

C. भादो पूर्णिमा से अश्विन पूर्णिमा तक

D. सावन पूर्णिमा से भादो अमावस्या तक

उत्तर: B

व्याख्या: ‘संजा’ मालवा क्षेत्र का प्रमुख लोक पर्व है, जो कन्याओं द्वारा भादो पूर्णिमा से शुरू होकर अश्विन अमावस्या (सर पीतरा) तक मनाया जाता है, जिसमें गीत और नृत्य होते हैं।

25. महाकवि केशवदास का संबंध कहाँ से है?

A. ओरछा

B. रीवा

C. त्रिपुरा

D. उज्जैन

उत्तर: A

व्याख्या: केशवदास बुंदेलखंड के ओरछा रियासत से संबंधित थे, जहाँ वे राजकवि थे और ‘रामचंद्रिका’ जैसी रचनाएँ लिखीं।

26. कालिदास कृत कुमारसंभव किस देवता को समर्पित है?

A. शिव-पार्वती

B. विष्णु-लक्ष्मी

C. ब्रह्मा-सख्ती

D. राधा-कृष्ण

उत्तर: A

व्याख्या: कुमारसंभव महाकाव्य शिव-पार्वती के विवाह और कार्तिकेय के जन्म की कथा पर आधारित है, जो शिव को समर्पित है।

27. शिक्षित बेरोजगार जनजातीय युवाओं के लिए तकनीकी एवं व्यावसायिक दक्षता संवर्धन हेतु संस्था है?

A. मैपकास्ट

B. मेससेट

C. सेडमेप

D. एमपीकॉन

उत्तर: C

व्याख्या: सेडमेप (SEDMAP) मध्यप्रदेश में जनजातीय युवाओं के लिए तकनीकी और व्यावसायिक कौशल विकास की संस्था है।

28. वर्ष 2011 की जनसंख्या के आकार की दृष्टि से मध्यप्रदेश का सबसे छोटा जिला कौन सा है?

A. हरदा

B. मऊगंज

C. उमरिया

D. बुरहानपुर

उत्तर: A

व्याख्या: 2011 जनगणना के अनुसार हरदा जिले की जनसंख्या 570,465 है, जो मध्यप्रदेश का सबसे छोटा जिला है (मऊगंज बाद में बना)।

29. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाती आयोग को “नागरिक न्यायालय” के रूप में कार्य करने का अधिकार दिया गया है-

A. अनुच्छेद 338A की उपधारा 4 में

B. अनुच्छेद 338A की उपधारा 8 में

C. अनुच्छेद 338A की उपधारा 7 में

D. अनुच्छेद 338A की उपधारा 3 में

उत्तर: B

व्याख्या: अनुच्छेद 338A की उपधारा 8 में NCST को नागरिक न्यायालय की शक्तियाँ प्रदान की गई हैं।

30. SDG इंडिया इंडेक्स रिपोर्ट्स किस राष्ट्रीय संस्था द्वारा प्रकाशित की जाती है?

A. पंचायती राज मंत्रालय

B. निर्वाचन आयोग

C. योजना आयोग

D. नीति आयोग

उत्तर: D

व्याख्या: नीति आयोग SDG इंडिया इंडेक्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है, जो राज्यों के सतत विकास लक्ष्यों की प्रगति मापता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top