न्यूटन के गति के तृतीय नियम का कथन है कि क्रिया एवं प्रतिक्रिया बराबर एवं विपरीत होती हैं तथा
(1) प्रत्येक पिण्ड में हमेशा समान परिमाण का त्वरण उत्पन्न करती हैं।
(2) दो भिन्न पिण्डों पर केवल तभी लगती हैं जब वे टकराते हैं।
(3) दो भिन्न पिण्डों, जो परस्पर अन्योन्यक्रिया करते हैं, पर लगती हैं।
(4) समान पिण्ड पर लगती हैं।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Answer: 3
न्यूटन का गति का तीसरा नियम-इस नियम के अनुसार, पहली वस्तु द्वारा दूसरी वस्तु पर लगाया गया बल दूसरी वस्तु द्वारा पहली वस्तु पर लगाए गए बल के बराबर और विपरीत दिशा में होता है।
वस्तु के बीच अन्योन्य क्रिया के अध्ययन के आधार पर न्यूटन ने तृतीय नियम का निरुपण किया जिसके अनुसार “प्रत्येक क्रिया की सदैव समान और विपरीत दिशा में प्रतिक्रिया होती है।” यहाँ क्रिया और प्रतिक्रिया से तात्पर्य बल से है।