Agra Division | आगरा मण्डल | General Studies of Uttar Pradesh: Agra division is one of the 18 administrative geographical units of the northern Indian state of Uttar Pradesh. It contains 4 districts i.e. Agra, Firozabad, Mainpuri and Mathura districts. The population of Agra Division was 11,304,646 as of 2011 census. Agra city is the headquarters of this division.
आगरा भारत के उत्तर प्रदेश प्रान्त का एक मंडल है। इसमें:
1. आगरा,
2. फ़िरोज़ाबाद,
3. मैनपुरी और
4. मथुरा जिले आते हैं।
Agra Division | General Studies of Uttar Pradesh

आगरा की स्थिति (Location of Agra)
मंडल: आगरा
मुख्यालय: आगरा
पूर्व नाम व उपनाम- ताज नगरी, पेठा नगरी की स्थापना की।
इतिहास – स्थापना वर्ष 1504 सिकंदर लोदी ने आगरा शहर
क्षेत्रफल – 4041 वर्ग किमी.
भौगोलिक स्थिति:
- अक्षांश 27° 11′ उत्तरी
- देशान्तर 78°078°2 पूर्वी
अवस्थिति- यमुना नदी के किनारे स्थित है।
सीमा रेखा:
- पूर्व में फिरोजाबाद
- पश्चिम में राजस्थान
- उत्तर में मथुरा, हाथरस एवं एटा
- दक्षिण में राजस्थान एवं मध्य प्रदेश
राष्ट्रीय राजमार्ग – NH-2, NH-3, NH-11, NH-93
नदियाँ / नहरें यमुना, आगरा नहर
झीलें – कीठम झील
ऊर्जा/परियोजनाएँ- उद्योग कृषि संयंत्र कारखाना, लोहे का बाँट, चमड़ा, खेल सामान, मिट्टी खिलौने, बेंत फर्नीचर, बिस्कुट, खाद्य तेल, दरी निर्माण, ब्रुश बनाने का, गलीचा निर्माण, साइकिल, साबुन, टिन के कनस्तर।
अभयारण्य / पक्षी विहार- राष्ट्रीय चम्बल वन्यजीव विहार, सूर सरोवर पक्षी विहार (रामसर स्थल), भालू बचाव केन्द्र
एक जिला एक उत्पाद (ODOP) – चमड़ा उत्पाद
भौगोलिक संकेतक (GI Tag) – लेदर फुटवियर और जलेसर के घुंघुरू घंटी
Also, Check: General Studies of Uttar Pradesh For UPPSC & Other Exams
आगरा – प्रशासनिक परिचय
महिला साक्षरता 61.18%
लोकसभा सीट 2 (आगरा, फतेहपुरी सीकरी)
विधानसभा क्षेत्र – 9 ( आगरा कैंट, आगरा नार्थ, आगरा रूरल आगरा साउथ, बाह, एत्मादपुर, फतेहाबाद फतेहपुरी सीकरी, खेरागढ़)
तहसील – 6 (आगरा, फतेहाबाद, किरावली, खेरागढ़, वाह, एत्मादपुर )
विकासखंड (ब्लॉक) – 15 (अछनेरा, फतेहपुर सीकरी, अकोला, भिचपुरी, बरौली अहीर, खंदौली, एत्मादपुर, जगनेर खेरागढ़, सैंया, समशाबाद, फतेहाबाद, पिनाहट, बाह, जैतपुर कलां) कुल ग्राम-906 (आबाद ग्राम- 893)
• कुल ग्राम पंचायत – 702
• नगर निगर-1 (आगरा)
नगर पालिका परिषद – 5 ( फतेहपुर सीकरी, शमसाबाद, एत्मादपुर, बाह, अछनेरा)
• नगर पंचायत-7 (पिनाहट, फतेहाबाद, किरावली, जगनेर खेरागढ़, दयालबाग, स्वामी बाग)
आगरा की जनसंख्या (Population of Agra)
जनसंख्या – 44,18,797
- पुरुष जनसंख्या – 23,64,953
- महिला जनसंख्या – 20,53,844
शहरी जनसंख्या – 20,24,195 (45.81%)
- शहरी लिंगानुपात – 875
- शहरी साक्षरता दर – 72.68%
ग्रामीण जनसंख्या – 23,94,602 (54.19%)
- ग्रामीण लिंगानुपात – 863
- ग्रामीण साक्षरता दर – 70.60%
- पुरुष साक्षरता – 82.84%
- महिला साक्षरता – 56.42%
• उत्तर प्रदेश के कुल जनसंख्या का भाग-2.21%
साक्षरता दर – 71.58%
- पुरुष साक्षरता – 80.62%
- महिला साक्षरता – 61.18%
जनसंख्या घनत्व – 1094 प्रतिवर्ग किमी.
- लिंगानुपात – 869
- जनसंख्या वृद्धि दर 22.05%
संस्थान: छत्रपति शिवाजी म्यूजियम केन्द्रीय हिन्दी शिक्षण मंडल (1961), कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी हिन्दी तथा भाषा विज्ञान पीठ (1953)
शैक्षणिक संस्थान:
- डॉ भीमराव अम्बेडकर वि. वि. (1927)
- दयालबाग एजुकेशलन इंस्टीट्यूट (1981)
- सरोजिनी नायडु मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय (1939)
- नेशनल पैराशूट कॉलेज
- टी. बी. डिमोन्स्ट्रेशन एण्ड ट्रेनिंग सेंटर
उत्सव / मेला – कैलाश मेला, बटेश्वर पशु मेला (ऊँट मेला), नवरात्रि व गणगौर मेला (सावन के तीसरे सोमवार को), ताज महोत्सव (फरवरी), सुलहकुल महोत्सव ( हिन्दू-मुस्लिम एकता), राम बारात उत्सव
दर्शनीय एवं धार्मिक स्थल – ताजमहल, आगरा किला, बुलंद दरवाजा, मुमताज महल, एतमादुद्यौला का मकबरा, जामा मस्जिद, चीनी का रोजा, मेहताब बाग, पालीवाल पार्क ( हीवेट पार्क), स्वामी बाग, मरियम मकबरा
भाषा / बोली– ब्रज भाषा
अन्य – यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल आगरा जनपद के स्मारक (i) ताजमहल (1983), (ii) आगरा का किला (1983), (iii) फतेहपुर सीकरी (1986) हैं।
- आगरा जनपद में देश का पहला हैरिटेज पार्क एवं रेल कोच रेस्टोरेंट खोला जाएगा।
- आगरा जनपद के ‘सींगना कृषि फार्म हाउस में अंतर्राष्ट्रीय आलू केन्द्र, लीमा की क्षेत्रीय शाखा खोली जाएगी।
विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न:
1. Identify the UNESCO World Heritage sites in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की पहचान कीजिए:
I. Varanasi River-front / वाराणसी रिवर फ्रंट
II. Sarnath/ सारनाथ
III. Kashi Vishwanath Temple/काशी विश्वनाथ मंदिर
IV. Allahabad Fort / इलाहाबाद किला
Code:
(a) I and II/ I और II
(b) I and IV/I और IV
(c) II and IV/ II और IV
(d) II and III/ II और III
(e) None of the above / उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans. (e)
यूनेस्को के विश्व धरोहर सूची में भारत के कुल 43 स्थल शामिल है। जिसमें उत्तर प्रदेश की तीन साइट शामिल है-
1. आगरा किला (1983)
2. फतेहपुर सीकरी (1986) और
3. ताजमहल (1983)
इस प्रकार सूची में दिया गया कोई भी विकल्प सहीं नहीं है।
2. Which Mughal Emperor is credited with founding the city of Fatehpur Sikri in Uttar Pradesh?
उत्तर प्रदेश में फतेहपुर सीकरी शहर की स्थापना का श्रेय किस मुगल सम्राट को दिया जाता है?
(a) Shah Jahan / शाहजहाँ
(b) Akbar / अकबर
(c) Babur / बाबर
(d) Aurangzeb / औरंगजेब
(e) None of the above / उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans. (b)
उत्तर प्रदेश में फतेहपुर सीकरी शहर की स्थापना मुगल | 6. बादशाह अकबर ने वर्ष 1571 में की थी। फतेहपुर सीकरी वर्तमान ने में आगरा जिले में एक नगरपालिका बोर्ड है। यह शहर अकबर के | शासन काल में 1571-85 तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रही थी।
3. Which of the following city of Uttar Pradesh has been declared the third best Smart City of India in 2023? उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित में से किस शहर को 2023 में भारत का तीसरा सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट शहर घोषित किया गया है?
(a) Agra / आगरा
(b) Lucknow / लखनऊ
(c) Ghaziabad / गाजियाबाद
(d) Varanasi/वाराणसी
(e) None of the above / उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans. (a): वर्ष 2023 में आगरा, उत्तर प्रदेश का तीसरा सबसे स्मार्ट शहर था स्मार्ट शहरों के लिए भी उत्तर प्रदेश को भारत में तीसरा स्थान दिया गया था। स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव में आगरा को छह पुरस्कार मिले थे।
4. Which Gharana is blend of Khayal Gayald and Dhrupad-Dharmar? कौन-सा घराना ख्याल गायकी और धुपद-धमार का मिश्रण है?
(a) Rampur Gharana / रामपुर घराना
(b) Atraull Gharana / अतरौली घराना
(c) Kirana Gharana / किराना घराना
(d) Agra Gharana / आगरा घराना
(e) None of the above / उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans. (d)
आगरा घराने के गायक ‘ख्याल’ गायकी के साथ ही ध्रुपद व धमार में भी पारंगत थे। किराना घराना ‘हिन्दुस्तानी ख्याल गायकी के लिए, अतरौली घराना ध्रुपद-धमार गायन के लिए., रामपुर घराना ख्याल गायकी के लिए तथा लखनऊ घराना ख्याल व ध्रुपद गायन के लिए प्रसिद्ध है।
5. निम्नलिखित में से किस शहर में सेंट्रल फुटवियर ट्रेनिंग इन्स्टीट्यूट स्थित है?
(a) कानपुर
(c) आगरा
(b) लखनऊ
(d) नोएडा
Ans: (c) सेंट्रल फुटवियर ट्रेनिंग इन्स्टीट्यूट आगरा (उत्तर प्रदेश) में स्थित है। भारत में स्थित प्रमुख संस्थान एवं उनसे संबंधित शहर अग्रलिखित हैं।
6. कन्हैयालाल मणिकलाल केन्द्रीय हिन्दी संस्थान स्थित है?
(a) आगरा में
(b) बरेली में
(c) गोरखपुर में
(d) मेरठ में
Ans. (a)
कन्हैयालाल माणिकलाल केन्द्रीय हिन्दी संस्थान आगरा में स्थित है। इसकी आधारशिला 14 सितम्बर 1953 ई. में तत्कालीन गवर्नर कन्हैयालाल मणिकलाल मुंशी द्वारा रखी गयी थी। यह परिसर भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के अंतर्गत आता है। यह हिन्दी भाषा तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
7. उत्तर प्रदेश का एस.एन. मेडिकल कॉलेज कहाँ अवस्थित है?
(a) आगरा
(b) झाँसी
(c) लखनऊ
(d) कानपुर
Ans. (a)
उत्तर प्रदेश का एस. एन. ( सरोजनी नायडू) मेडिकल कालेज आगरा जिले में स्थित है।
8. फैयाज खान द्वारा स्थापित रंगीला घराना किस स्थान पर स्थित है?
(a) मथुरा
(b) कानपुर
(c) आगरा
(d) लखनऊ
Ans. (c)
फैयाज खान द्वारा स्थापित रंगीला घराना आगरा से संबंधित है। इतिहासकारों के अनुसार 19वीं शताब्दी में ख़ुदा बख्श ने इस घराने की स्थापना की थी, लेकिन संगीतविदों के मतानुसार इसके संस्थापक हाजी सुजान खान थे। फैयाज खान ने नवीन और गीतात्मक स्पर्श देकर इस घराने को पुनर्जीवित किया, तब से इसका नाम रंगीला घराना पड़ गया। वर्तमान में इस शैली के प्रमुख गायकों में सी. आर. व्यास और विजय किचलू जैसे महान गायक शामिल हैं।
9. उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित में से किस जिले में प्रति वर्ष बटेश्वर मेला आयोजित किया जाता है?
(a) कानपुर
(b) वाराणसी
(c) मथुरा
(d) आगरा
Ans. (d)
उत्तर प्रदेश में हर वर्ष लगभग 2250 मेले लगते हैं, जो प्रवेश की सांस्कृतिक विरासत व समृद्धि को दर्शाता है। बटेश्वर मेला प्रदेश के आगरा जिले में यमुना नदी के किनारे बाबा भोलेनाथ के प्रसिद्ध मंदिर के पास लगता है। आगरा के अन्य प्रमुख मेले जैसे ‘सुलह कुल उत्सव’ हिन्दु-मुस्लिम एकता के प्रतीक | के रूप में मनाया जाता है तथा प्रत्येक वर्ष फरवरी माह में ताज महोत्सव का भी आयोजन आगरा में होता है। उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक मेलें मथुरा में तथा सबसे कम मेले पीलीभीत में लगते हैं।
10. उत्तर प्रदेश में हर साल ताज महोत्सव कहाँ आयोजित किया जाता है?
(a) कानपुर
(b) आगरा
(c) मेरठ
(d) मथुरा
Ans: (b)
11. हिन्दू-मुस्लिम एकता का प्रतीक ‘सुलह कुल उत्तर प्रदेश में आयोजित किया जाता है?
(a) मेरठ में
(b) अलीगढ़ में
(c) लखनऊ में
(d) आगरा में
उत्तर- (d)
12. अकबर का मकबरा निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्थित है?
(a) एटा
(b) रामपुर
(c) उन्नाव
(d) सिकंदरा
Ans. (d) अकबर का मकबरा सिकंदरा नामक स्थान पर स्थित है। अकबर के मकबरे का निर्माण जहांगीर ने 1605-1613 में मुख्य रूप से गहरे लाल बलुआ पत्थर से करवाया था ।
13. उत्तर प्रदेश में शेख सलीम चिश्ती की दरगाह कहाँ स्थित है?
(a) लखनऊ
(b) फतेहपुर सीकरी
(c) आगरा
(d) जौनपुर
Ans. (b)
प्रसिद्ध सूफी संत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी में स्थित है। फतेहपुर सीकरी आगरा जिले का एक शहर है। सम्राट अकबर द्वारा वर्ष 1571 में मुगल साम्राज्य की राजधानी के रूप में इस शहर की स्थापना की गई थी।
14. ताजमहल उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित में से किस शहर में स्थित है?
(a) लखनऊ
(b) मथुरा
(c) आगरा
(d) अलीगढ़
Ans: (c) ताजमहल उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में स्थित है। ताजमहल का निर्माण 17वीं शताब्दी में मुगल बादशाह शाहजहाँ द्वारा अपनी बेगम मुमताज महल की याद में करवाया था। इसके स्थापत्य कलाकार उस्ताद अहमद लाहौरी थे। शाहजहाँ के | शासनकाल को ‘स्थापत्य कला का स्वर्ण युग’ कहा जाता है। इनके द्वारा बनवायी गयी प्रमुख इमारतें दिल्ली का लाल किला, दीवाने आम, दीवाने खास दिल्ली का जामा मस्जिद, आगरा का मोती मस्जिद लाहौर का किला, शीश महल आदि हैं।
15. मुगल काल में हिंदू द्वारा निर्मित ‘जसवंत सिंह की छत्री’ एकमात्र स्मारक है, यह कहाँ पर स्थित है?
(a) सहारनपुर
(b) प्रयागराज
(c) लखनऊ
(d) आगरा
Ans. (d) मुगल काल में हिंदू द्वारा निर्मित ‘जसवंत सिंह की छवी एकमात्र स्मारक है, यह आगरा में स्थित है। शाहजहाँ के शासन काल में इसका निर्माण राजा जसवंत सिंह ने करवाया था। यहाँ | अमर सिंह के शव के साथ उसकी पत्नी हाड़ा रानी सती हुई थी। ‘ताज एक्सप्रेस वे’ किन शहरों को जोड़ता है?
17. खेरिया विमानपत्तन (हवाई अड्डा) कहाँ है?
(a) आगरा
(c) लखनऊ
(b) कानपुर
(d) वाराणसी
Ans. (a)
18. राष्ट्रीय चैम्बर ऑफ उद्योग एवं वाणिज्य, उ.प्र. स्थित है?
(a) कानपुर में
(b) लखनऊ में
(c) आगरा में
(d) प्रयागराज में
Ans. (c)
राष्ट्रीय चैम्बर ऑफ उद्योग एवं वाणिज्य, उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 1949 में हुई थी।
19. उत्तर प्रदेश का राज्य धर्म विकास एवं विपणन निगम लि. कहाँ स्थित है?
(a) आगरा
(b) कानपुर
(c) मुरादाबाद
(d) गाजियाबाद
Ans. (a) उत्तर प्रदेश का राज्य चर्म विकास एवं विपणन निगम लिमिटेड आगरा में स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 1974 में हुई थी।
20. चमड़े के कार्यों के लिए उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला प्रसिद्ध है?
(a) आगरा
(b) मेरठ
(c) झाँसी
(d) मथुरा
Ans: (a)
चमड़े के कार्यों के लिए उत्तर प्रदेश का आगरा जिला प्रसिद्ध है। आगरा शहर यमुना नदी के किनारे बसा है। यह अपनी कई मुगलकालीन इमारतों के कारण एक प्रमुख स्थल है, विशेषकर ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी ये सभी यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं।
21. भारतीय पर्यटन के ‘स्वर्ण त्रिकोण में उत्तर प्रदेश का कौन सा शहर शामिल है?
(a) आगरा
(b) प्रयागराज
(c) मथुरा
(d) वाराणसी
Ans. (a)
भारतीय पर्यटन के ‘स्वर्ण त्रिकोण’ में उत्तर प्रदेश का आगरा शहर शामिल है। आगरा, दिल्ली और जयपुर शहर एक त्रिकोणीय आकार बनाते हैं। यही कारण है कि इसे स्वर्ण त्रिकोण कहा जाता है। यह दौरा दिल्ली से शुरू होता है, फिर आगरा और राजस्थान तक चलता है।
22. उत्तर प्रदेश में आलू निर्यात जोन स्थित है?
(a) आगरा में
(b) प्रयागराज में
(c) फतेहपुर में
(d) कानपुर में
Ans. (a) उत्तर प्रदेश सरकार ने आलू के निर्यात के लिए निर्यात जोन की स्थापना की है, इसकी स्थापना आगरा में की गयी है।