UPESSC (UPHESC) Assistant Professor GK Paper Practice Test 8

1. नेशनल एनवायरनमेंट इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट कहाँ स्थित है?

[A] नागपुर

[B] नई दिल्ली

[C] अहमदाबाद

[D] मुंबई

Answer: A

भारत में पर्यावरण के लिए प्रमुख संस्थान:

  • बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी, मुंबई
  • वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर-इंडिया, नई दिल्ली
  • सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट, नई दिल्ली
  • सीपीआर एनवायरनमेंटल एजुकेशन सेंटर, चेन्नई
  • सेंटर फॉर एनवायरनमेंटल एजुकेशन (सीईई), अहमदाबाद
  • द बॉटनिकल सर्वे ऑफ इंडिया (बीएसआई), कोलकाता
  • जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जेडएसआई), कोलकाता
  • नेशनल एनवायरनमेंट इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट, नागपुर

2. हाल ही में खबरों में रहा पीलीभीत टाइगर रिज़र्व उत्तर प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

[A] बिजनौर

[B] शाहजहाँपुर

[C] लखीमपुर खीरी

[D] बहराइच

Answer: B

हाल ही में एक वायरल वीडियो सामने आने के बाद जाँच के आदेश दिये गए हैं, जिसमें कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के एक मंत्री के वाहनों का बेड़ा पीलीभीत टाइगर रिज़र्व के मुख्य क्षेत्र से गुजरता हुआ दिखाई दे रहा है। इससे वन नियमों के उल्लंघन की चिंता बढ़ गई है।

मुख्य बिंदु:

वन विभाग के नियमों के अनुसार, निजी वाहनों को मुख्य क्षेत्र में प्रवेश करने पर सख्त प्रतिबंध है तथा केवल वन विभाग के वाहनों या सफारी पर्यटन के लिये अधिकृत वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति है।

पीलीभीत टाइगर रिज़र्व:

  • यह उत्तर प्रदेश के पीलीभीत और शाहजहाँपुर जिले में स्थित है।
  • इसे वर्ष 2014 में टाइगर रिज़र्व के रूप में अधिसूचित किया गया था।
  • वर्ष 2020 में, इसने पिछले चार वर्षों में बाघों की संख्या दोगुनी करने के लिये अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार TX2 जीता।
  • यह ऊपरी गंगा के मैदान में तराई आर्क लैंडस्केप का हिस्सा है।
  • रिज़र्व का उत्तरी किनारा भारत-नेपाल सीमा पर स्थित है, जबकि दक्षिणी सीमा शारदा और खकरा नदियों द्वारा चिह्नित है।
  • अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। – यह टाइगर रिजर्व उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के अमानगढ़ में स्थित है।
  • दुधवा टाइगर रिजर्व उत्तर प्रदेश में एक संरक्षित क्षेत्र है जो मुख्य रूप से लखीमपुर खीरी और बहराइच जिलों में फैला है

3. इनमें से किसने “लाल कुर्ती (Red Shirts) आंदोलन” चलाया था?

(a) मौलाना अबुल कलाम आज़ाद

(b) शौकत अली

(c) जे. बी. कृपलानी

(d) खान अब्दुल गफ्फार खान

Answer: d

उत्तर-पश्चिम सीमा प्रांत में खान अब्दुल गफ्फार खान के नेतृत्व में ‘खुदाई खिदमतगार’ नामक स्वयंसेवक संगठन स्थापित किया गया था, इन्हें ‘लाल कुर्ती’ (Red Shirt) के नाम से भी जाना जाता है। लाल कुर्ती संगठन ने पठानों की राष्ट्रीय एकता का नारा बुलंद किया और अंग्रेजों से स्वतंत्रता के लिए ब्रिटिश उपनिवेशवाद के विरुद्ध आंदोलन संगठित किया।

Also, check: UPESSC Assistant Professor Test Series for General Studies in English and Hindi

4. भारतीय संविधान में शामिल स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व का सिद्धांत किस देश के संविधान से लिया गया है?

(a) फ्रांस के संविधान से

(b) आयरलैंड के संविधान से

(c) संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान से

(d) ब्रिटेन के संविधान से

Answer: a

भारतीय संविधान में शामिल स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व का सिद्धांत ‘फ्रांस के संविधान से लिया गया है। आयरलैंड के संविधान से राज्य की नीति के निदेशक तत्व, संयुक्त राज्य अमेरिका से मौलिक अधिकार व उद्देशिका की अवधारणा तथा ब्रिटेन के संविधान से विधि का शासन, संसदीय शासन प्रणाली, एकल नागरिकता, विधायी प्रक्रिया आदि लिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि उद्देशिका की भाषा तथा समवर्ती सूची का प्रावधान ऑस्ट्रेलिया के संविधान से लिए गए हैं।

5. भारत में इनमें से किसे पदच्युत करने के लिए महाभियोग की प्रक्रिया लागू नहीं होती है?

(a) भारत के राष्ट्रपति

(b) प्रधानमंत्री

(c) भारत के मुख्य न्यायाधीश के

(d) उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश

Answer: b

प्रधानमंत्री को पदच्युत करने के लिए महाभियोग की प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ता है। यदि प्रधानमंत्री लोक सभा में विश्वास मत प्राप्त नहीं कर पाता, तो उसे अपने पद से इस्तीफा देना पड़ता है। शेष सभी को पदच्युत करने के लिए महाभियोग की प्रक्रिया लागू होती है।

6. भारत के कितने राज्यों की सीमाएं बांग्लादेश से जुड़ी हुई हैं?

(a) तीन

(b) पांच

(c) चार

(d) छ:

Answer: b

भारत के पांच राज्यों की सीमाएं बांग्लादेश से जुड़ी हुई हैं, जिसमें सम्मिलित राज्य असम, पश्चिम बंगाल, मिज़ोरम, मेघालय और त्रिपुरा हैं।

7. पेरिस पैरालिंपिक 2024 में कौन-सी पैरा एथलीट एक ही पैरालिंपिक खेल में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला ट्रैक एंड फील्ड एथलीट बन गई है?

(a) दीप्ति जीवनजी

(b) अवनि लेखरा

(c) प्रीति पाल

(d) रुबीना फ्रांसिस

Answer: c

प्रीति पाल ने पेरिस 2024 पैरालिंपिक में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। महज 23 साल की उम्र में उन्होंने महिलाओं की 100 मीटर और 200 मीटर टी35 स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीते। इसके साथ ही उन्‍होंने एक ही पैरालिंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला ट्रैक एंड फील्ड एथलीट बनकर इतिहास रच दिया।

8. सितंबर, 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किस राज्य में विश्वशांति बुद्ध विहार का उद्घाटन किया?

(a) महाराष्ट्र

(b) कर्नाटक

(c) उत्तर प्रदेश

(d) राजस्थान

Answer: a

4 सितंबर, 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महाराष्ट्र में विश्वशांति बुद्ध बिहार का उद्घाटन किया। यह बुद्ध विहार लातूर जिले के उदगीर में बनाया गया है। इसमें एक ध्यान केंद्र है जिसमें 1200 अनुयायी बैठ सकते हैं।

9. हाल ही में उत्तर प्रदेश के किस जिले में भगवान बुद्ध के आठवें अवशेष के पुरातात्विक उत्खनन का उद्घाटन किया?

(a) कुशीनगर

(b) महाराजगंज

(c) गोरखपुर

(d) सिद्धार्थनगर

Answer: b

हाल ही में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के रामग्राम में पुरातात्विक उत्खनन का उद्घाटन किया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की अगुवाई में चल रही इस परियोजना का उद्देश्य भगवान बुद्ध के आठवें अवशेष के साक्ष्य को उजागर करना है, जिसके बारे में माना जाता है कि वह इसी स्थल पर दफन हैं।

ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्त्वः

  • यह स्थल उन आठ स्थानों में से एक है जहाँ भगवान बुद्ध के अवशेष रखे गए थे तथा बौद्ध परम्पराओं में इसका अत्यधिक महत्त्व है।
  • यह सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के अंतर्गत स्थित है और ऐतिहासिक रूप से प्राचीन कोलिया साम्राज्य से जुड़ा हुआ है।
  • कोलिया उत्तर-पूर्वी दक्षिण एशिया का एक प्राचीन इंडो-आर्यन वंश था जिसका अस्तित्व लौह युग के दौरान प्रमाणित होता है।

सोहागी बरवा वन्यजीव अभयारण्य: यह उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में स्थित है।

  • उत्तर में यह अभयारण्य नेपाल के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता है तथा पूर्व में बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व के साथ सीमा साझा करता है।
  • इसे जून 1987 में वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया गया।

जल निकासी: इसमें ग्रेट गंडक, लिटिल गंडक, प्यास और रोहिन नदियाँ बहती हैं।

10. कैप्चा (CAPTCHA) —————— एक कंप्यूटर प्रोग्राम है?

(a) मानव इनपुट को मशीनी इनपुट से अलग करने के लिए

(b) उपयोगकर्ता की पहचान सत्यापित करने के लिए

(c) वायरस को हटाने के लिए

(d) उपयोगकर्ता द्वारा परीक्षण करने के लिए

Answer: a

कैप्चा (CAPTCHA Completely Automated Public Turing Test To Tell Computers and Humans Apart) का उपयोग मानव इनपुट को मशीनी इनपुट से अलग करने के लिए होता है।

11. कंप्यूटर शब्दावली में MIPS का अर्थ क्या है?

(a) मार्जिनल इनपुट स्टोरेज

(b) मिलियन इन्सट्रक्शन पर सेकंड

(c) माइक्रो इन्फॉर्मेशन प्रोसेसिंग स्टोरेज

(d) मेमोरी इमेज प्रोसेसिंग स्टेट

Answer: b

MIPS का अर्थ मिलियन इन्सट्रक्शन पर सैकेड है। यह कंप्यूटर के प्रोसेसर की गति को मापने की एक विधि है। चूंकि MIPS माप अन्य कारकों जैसे कंप्यूटर की I/O गति या प्रोसेसर आर्किटेक्चर को ध्यान में नहीं रखता है, इसलिए यह हमेशा कंप्यूटर के प्रदर्शन को मापने के लिए एक उचित तरीका नहीं है।

12. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना में की गई थी।

(a) 1975

(b) 1971

(c) 1969

(d) 1962

Answer: c

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO- Indian Space Research Organisation) की स्थापना वर्ष 1969 में की गई थी। इसका मुख्यालय बंगलुरू, कर्नाटक में है।

13. अगस्त, 2024 को किसे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है?

(a) अनिल कुमार शर्मा

(b) राजविंदर सिंह भट्टी

(c) दलजीत सिंह चौधरी

(d) राजेश अग्रवाल

Answer: b

14. भारतीय नौसेना में शामिल की गई दूसरी अरिहंत-श्रेणी की पनडुब्बी का क्या नाम है?

(a) आईएनएस कलवरी

(b) आईएनएस अरिघाट

(c) आईएनएस विराट

(d) आईएनएस चक्र

Answer: b

दूसरी अरिहंत श्रेणी की पनडुब्बी “आईएनएस अरिघाट” को 29 अगस्त, 2024 को विशाखापत्तनम में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।

15. केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में केंद्र सरकार ने कितने नए जिलों के गठन की घोषणा की?

(a) 2

(b) 4

(c) 3

(d) 5

Answer: d

लैंड ऑफ पासेस के नाम से मशहूर और हिमालय की गोद में बसे केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की दशकों पुरानी आकांक्षा अब पूरी हुई है। 5 अगस्त 2019 को जम्मू और कश्मीर से अलग करके बनाए गए केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पांच नए जिले जंस्कार, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग के गठन को मंजूरी दी गई है।

गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 5 नए जिले बनाने की घोषणा की है। पहले केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में दो जिले ‘लेह’ एवं ‘कारगिल’ ही थे। 5 नए जिलों के साथ लद्दाख में अब 7 जिले हो जाएंगे।

गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार 5 नए जिले निम्नलिखित हैं :

  1. ज़ांस्कर
  2. द्रास
  3. शाम
  4. नुब्रा
  5. चांगथांग

Lieutenant Governor: B. D. Mishra

16. मैंग्रोव वन कहां पाए जाते हैं?

(a) ज्वार भाटे से प्रभावित तटों में

(b) विंध्य पर्वतीय क्षेत्र में

(c) थार मरुस्थलीय क्षेत्र में

(d) उच्च हिमालयी क्षेत्र में

Answer: a

मैंग्रोव वन ज्वार भाटे से प्रभावित तटों में पाए जाते हैं। मैंग्रोव वन मुख्यतः 25 डिग्री उत्तर और 25 डिग्री दक्षिणी अक्षांशों के मध्य उष्ण एवं उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में पाए जाते हैं। इन वनों में छोटे पेड़ या झाड़ियां होती हैं, जिनका मुख्यतः खारे पानी में विकास होता है।

17. इडुक्की (Idukki) जलविद्युत परियोजना इनमें से किस नदी पर बनाई गई है?

(a) ताप्ती

(b) गंगा

(c) कोसी

(d) पेरियार

Answer: d

केरल में स्थित इडुक्की जलविद्युत परियोजना पेरियार नदी पर बनाई गई है।

18. ‘अंगूर की खेती (Viticulture) इनमें से किस क्षेत्र की विशेषता है?

(a) उत्तर कैलीफोर्निया

(b) ऑस्ट्रिया

(c) भूमध्यसागरीय क्षेत्र

(d) ऑस्ट्रेलिया

Answer: c

अंगूर की खेती भूमध्यसागरीय क्षेत्र की विशेषता है। वैश्विक वाइन उद्योग में भूमध्यसागरीय अंगूर की खेती का योगदान बड़ा है।

19. अर्थशास्त्र में मांग वक्र की ढलान (slope) सामान्यतः होती है?

(a) बाएं से दाएं X अक्ष के समानांतर सीधी

(b) बाएं से दाएं नीचे की ओर

(c) बाएं से दाएं वक्रीय

(d) बाएं से दाएं ऊपर की ओर

Answer: b

अर्थशास्त्र में मांग वक्र की ढलान (slope) सामान्यतः बाएं से दाएं नीचे की ओर होती है। मांग के नियम के अनुसार, किसी वस्तु की कीमत और मांग के बीच व्युत्क्रमानुपाती संबंध होता है। कीमत घटने पर मांग बढ़ती है और कीमत बढ़ने पर मांग घटती है।

अर्थशास्त्र में, मांग वक्र आमतौर पर बाएं से दाएं नीचे की ओर झुकता है, जो कीमत और मांग की मात्रा के बीच विपरीत संबंध को दर्शाता है। जब किसी वस्तु या सेवा की कीमत घटती है, तो मांग की मात्रा बढ़ जाती है, और इसके विपरीत।

20.  31 जनवरी, 2025 को केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्यमंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आर्थिक समीक्षा- 2024-25 पेश किया। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए:

1. भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि वित्त वर्ष 2025 में 6.4 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।

2. वर्ष 2023 में वैश्विक सेवा निर्यात में भारत 4.3 प्रतिशत साझेदारी के साथ विश्व में सातवें स्थान पर रहा।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा कथन सही है –

(a) केवल (1)

(b) केवल (2)

(c) (1) और (2)

(d) इनमे से कोई नहीं

उत्तर: (c)

आर्थिक समीक्षा -2024-25 की बाते प्रमुख-

  • भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि वित्त वर्ष 2025 में 6.4 प्रतिशत रहने की उम्मीद है ( राष्ट्रीय आय के अग्रिम अनुमान के अनुसार)
  • वास्तविक सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) के वित्त वर्ष 2025 में 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है
  • वैश्विक अर्थव्यवस्था वर्ष 2023 में 3.3 प्रतिशत की दर से बढ़ी, आईएमएफ ने अगले 5 वर्षों के लिए 3.2 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान लगाया था
  • वित्त वर्ष 2026 में वास्तविक जीडीपी वृद्धि 6.3 से 6.8 के बीच बढ़ेगी
  • खुदरा मुद्रा स्फीति (हेडलाइन) वित्त वर्ष 2024 के 5.4 प्रतिशत से घटकर अप्रैल-दिसंबर, 2024 में 4.9 प्रतिशत रह वैश्विक सेवा निर्यात में भारत की सातवीं सबसे बड़ी हिस्सेदारी है

21. भारत की सबसे बड़ी जलवायु घड़ी को कहां स्थापित कर परिचालित किया गया?

(a) नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड कम्युनिकेशन एंड इंफार्मेशन रिसोर्सेज, नई दिल्ली

(b) वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के मुख्यालय भवन, नई दिल्ली

(c) नेशनल फिजिकल लेबोरेटरी, नई दिल्ली

(d) नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी एंड डेवलपमेंट स्टडीज, नई दिल्ली

Answer: b

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर आयोजित एक समारोह के एक हिस्से के तहत आज नई दिल्ली के रफी मार्ग स्थित सीएसआईआर मुख्यालय भवन में भारत की सबसे बड़ी जलवायु घड़ी स्थापित कर इसे परिचालित किया।

22. 2024 में किस भारतीय पर्यावरणविद् को ‘गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया?

(a) अंजली जोशी

(b) आरती साहू

(c) सुनीता नारायण

(d) आलोक शुक्ला

Answer: d

अप्रैल, 2024 में भारतीय पर्यावरणविद आलोक शुक्ला को गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनके अलावा यह पुरस्कार विश्व के 6 अन्य पर्यावरणविदों को भी प्रदान किया गया है। इस पुरस्कार को ‘ग्रीन नोबेल पुरस्कार’ के नाम से जाना जाता है।

23. अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक (International Bank for Reconstruction and Development) को सामान्यतः इनमें से किसके रूप में जाना जाता है?

(a) भारतीय स्टेट बैंक

(b) भारतीय रिजर्व बैंक

(c) अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष

(d) विश्व बैंक

Answer: d

अन्तरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक को ही विश्व बैंक कहा जाता है। · इसका मुख्यालय अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन DC (पूर्व में District of Colombia) में है।

The International Bank for Reconstruction and Development is an international financial institution, established in 1944 and headquartered in Washington, D.C., United States; it is the lending arm of World Bank Group. The IBRD offers loans to middle-income developing countries.

24. रुपये की परिवर्तनीयता का मतलब है?

(a) रुपये के नोटों को सोने में बदलने देना

(b) विपणन बलों (Market forces) द्वारा रुपये के मूल्य को निश्चित करने देना

(c) रुपये को अन्य प्रमुख मुद्राओं में या इसके विपरीत रुपये का परिवर्तन करने देना

(d) इनमें से कोई नहीं

Answer: c

मुद्रा परिवर्तनीयता वह आसानी है जिसके द्वारा किसी देश की मुद्रा को सोने या किसी अन्य मुद्रा में परिवर्तित किया जा सकता है। मुद्रा परिवर्तनीयता अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्य के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि वैश्विक रूप से प्राप्त वस्तुओं का भुगतान किसी सहमत मुद्रा में किया जाना चाहिए जो खरीदार की घरेलू मुद्रा नहीं हो सकती है।

रुपये की परिवर्तनीयता से तात्पर्य है कि स्वतंत्र रूप से अन्य प्रमुख मुद्राओं के लिए रुपये के रूपांतरण की अनुमति और इसके विपरीत​। भारतीय रुपया भारतीय गणराज्य की आधिकारिक मुद्रा है। भारत में पहली बार रुपया शेरशाह सूरी द्वारा पेश किया गया था और बैंक ऑफ हिंदुस्तान ने पहला कागज नोट जारी किया था।

25. भारत में अंतरिक्ष दिवस कब मनाया जाता है?

(a) 5 जुलाई

(b) 23 अगस्त

(c) 18 मई

(d) 2 सितंबर

Answer: b

भारत में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की याद में मनाया जाता है। यह 23 अगस्त को मनाया जाता है।

26. भारत में पर्यावरण आंदोलन निम्नलिखित में से कौन सा है?

(a) चिपको आंदोलन:

(b) अप्पिको आंदोलन

(c) साइलेंट वैली बचाओ आंदोलन

(d) उपर्युक्त सभी

Answer: d

भारत में प्रमुख पर्यावरण आंदोलनों की एक झलक:

चिपको आंदोलन: इसकी शुरुआत 1973 में उत्तराखंड के चमोली जिले में हुई थी। इसमें पेड़ को काटने के लिए कुल्हाड़ी को पेड़ के पास आते देखकर पेड़ों को गले लगाना शामिल था। इसके मुख्य नेता श्री सुंदरलाल बहुगुणा थे।

अप्पिको आंदोलन: इसकी शुरुआत 1983 में कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ क्षेत्र के पश्चिमी घाट के गांवों में हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य पेड़ों की व्यावसायिक कटाई को रोकना था। यह राज्य के संबंध में प्राकृतिक संसाधनों के अपने अधिकारों के लिए लोगों की शक्ति का प्रतीक बन गया।

टिहरी बांध आंदोलन: इस आंदोलन का नेतृत्व बाबा आमटे ने बांधों के निर्माण, जनसंख्या विस्थापन और अन्य पर्यावरणीय चिंताओं के कारण भूमि के जलमग्न होने के खिलाफ किया था। यह 1970 के दशक में शुरू हुआ और एक दशक पहले तक जारी रहा।

साइलेंट वैली बचाओ आंदोलन: इसकी शुरुआत 1973 में केरल के पलक्कड़ जिले में साइलेंट वैली रिजर्व फॉरेस्ट को जलविद्युत परियोजना से बाढ़ से बचाने के लिए की गई थी। 1985 में घाटी को साइलेंट वैली नेशनल पार्क घोषित किया गया। नर्मदा बचाओ आंदोलन: यह नर्मदा घाटी परियोजना के प्रतिकूल प्रभावों से आबादी की रक्षा के लिए शुरू किया गया था, यानी मध्य प्रदेश में सरदार सरोवर परियोजना और नर्मदा सागर परियोजना जैसी दो बड़ी परियोजनाएँ। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात को शामिल करते हुए यह अंतरराज्यीय परियोजना नर्मदा नदी पर बनाई गई है। इसकी मुख्य नेता मेधा पाटकर हैं। इसमें शामिल मुख्य मुद्दे आबादी के विस्थापन और वन भूमि के जलमग्न होने से संबंधित हैं। ताज ट्रैपेज़ियम ज़ोन: मथुरा ऑयल रिफ़ाइनरी और अन्य उद्योगों द्वारा छोड़ी गई सल्फर डाइऑक्साइड गैस (ऑक्सीजन और नमी के साथ मिलकर सल्फ्यूरिक एसिड बनाती है) ने ताज के संगमरमर को बहुत नुकसान पहुँचाया। इसने संगमरमर को जंग लगा दिया और फंगस का निर्माण किया जिसे ‘संगमरमर कैंसर’ भी कहा जाता है। एक वकील महेश चंद्र मेहता ने 1984 में सुप्रीम कोर्ट में मामला दायर किया। अदालत ने 1996 में कुछ उद्योगों को स्थानांतरित करने और स्थानांतरित करने का फैसला सुनाया।

27. कोई अध्यापक कक्षा में अपनी प्रस्तुति के समर्थन में बहुत से सकारात्मक और नकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करता/करती है। यह शिक्षण के किस स्तर से संबंधित होगा?

[A] स्वायत्त विकास स्तर

[B] स्मृति स्तर

[C] अवबोध स्तर

[D] चिंतन स्तर

Answer: C

28. स्वायत्त विकास का स्तर छात्र- उन्मुख है और शिक्षार्थी की भावना और निर्णय पर निर्भर है। ‘स्वायत्त विकास के तहत एक और स्तर किसने जोड़ा है?

[A] जॉन एफ. हर्बर्ट

[B] एच. सी. मॉरिसन

[C] मॉरिस एल. बिगगी

[D] हंट

Answer: C

मॉरिस एल. बिगगी (1976) ने रूब्रिक ‘स्वायत्त विकास के तहत एक और स्तर जोड़ा है। स्वायत्त विकास का स्तर छात्र- उन्मुख है और शिक्षार्थी की भावना और निर्णय पर निर्भर है।

स्वायत्त विकास स्तर: मॉरिस एल. बिगगी (1976) ने रूब्रिक स्वायत्त विकास के तहत एक और स्तर जोड़ा है। यह प्रथम स्तर है और छात्र उन्मुख और शिक्षार्थी की भावना और निर्णय पर निर्भर है। यहां, किसी भी प्रकार के औपचारिक शिक्षण की आवश्यकता नहीं है।

Hence, it could be concluded that John F. Herbart is the propounder of the model of memory level teaching.

Understanding level:

• The understanding level of teaching is propounded by H. C. Morrison.

• Teaching becomes a highly systematic and ordered set of activities in the ‘understanding level’ presentations.

Reflective level:

• The reflective level of teaching is propounded by Hunt as the highest level of teaching.

• This level basically involves the use of the scientific method to understand the problems with which a person is confronted.

29. ईमेल भेजने के लिए किस प्रोटोकॉल का उपयोग किया जाता है?

(a) HTTP

(b) FTP

(c) SMTP

(d) TCP/IP

उत्तर: c) SMTP

इंटरनेट पर ईमेल डिलीवर करने के लिए तीन सामान्य प्रोटोकॉल का उपयोग किया जाता है: सिंपल मेल ट्रांसफर प्रोटोकॉल (SMTP), पोस्ट ऑफिस प्रोटोकॉल (POP) और इंटरनेट मैसेज एक्सेस प्रोटोकॉल (IMAP)। तीनों TCP का उपयोग करते हैं, और अंतिम दो का उपयोग इलेक्ट्रॉनिक मेलबॉक्स तक पहुँचने के लिए किया जाता है।

ईमेल प्रोटोकॉल के प्रकार:

मेल भेजने और प्राप्त करने के लिए तीन बुनियादी प्रकार के ईमेल प्रोटोकॉल शामिल हैं:

  1. एसएमटीपी (SMTP)
  2. पॉप 3 (POP 3)
  3. आईएमएपी (IMAP)

एसएमटीपी (सरल मेल ट्रांसफर प्रोटोकॉल):

सरल मेल ट्रांसफर प्रोटोकॉल: इंटरनेट पर मेल भेजने के लिए सिंपल मेल ट्रांसफर प्रोटोकॉल का इस्तेमाल किया जाता है। SMTP एक एप्लीकेशन लेयर और कनेक्शन-ओरिएंटेड प्रोटोकॉल है। ईमेल भेजने के लिए SMTP कुशल और विश्वसनीय है। SMTP ट्रांसपोर्ट लेयर प्रोटोकॉल के रूप में TCP का उपयोग करता है। यह TCP/IP नेटवर्क पर ईमेल सर्वर के बीच संदेशों को भेजने और प्राप्त करने का काम संभालता है। ईमेल भेजने के साथ-साथ यह प्रोटोकॉल आने वाले मेल के लिए सूचना की सुविधा भी प्रदान करता है। जब कोई प्रेषक ईमेल भेजता है तो प्रेषक का मेल क्लाइंट इसे प्रेषक के मेल सर्वर पर भेजता है और फिर इसे SMTP के माध्यम से रिसीवर मेल सर्वर पर भेजा जाता है। SMTP कमांड का उपयोग प्रेषक और रिसीवर ईमेल पते के साथ-साथ भेजे जाने वाले संदेश की पहचान करने के लिए किया जाता है।

एसएमटीपी के कुछ कमांड हैं – हेलो, मेल फ्रॉम, आरसीपीटी टू, डेटा, क्विट, वेरिफाई, साइज, आदि। यदि मेल प्राप्तकर्ता तक नहीं पहुंचता है तो एसएमटीपी एक त्रुटि संदेश भेजता है, इसलिए यह विश्वसनीय प्रोटोकॉल है। 

पीओपी (पोस्ट ऑफिस प्रोटोकॉल):

पोस्ट ऑफिस प्रोटोकॉल का उपयोग किसी एक क्लाइंट के लिए ईमेल प्राप्त करने के लिए किया जाता है। POP3 संस्करण POP का वर्तमान संस्करण है। यह एक एप्लीकेशन लेयर प्रोटोकॉल है। यह मेल को ऑफ़लाइन एक्सेस करने की अनुमति देता है और इस प्रकार, कम इंटरनेट समय की आवश्यकता होती है। संदेश तक पहुँचने के लिए इसे डाउनलोड करना होगा। POP मेल सर्वर पर केवल एक ही मेलबॉक्स बनाने की अनुमति देता है। POP खोज सुविधाओं की अनुमति नहीं देता है

POP कमांड में से कुछ हैं LOG IN, STAT, LIST, RETR, DELE, RSET, और QUIT. अधिक जानकारी के लिए कृपया POP फुल-फॉर्म लेख देखें .

IMAP (इंटरनेट संदेश एक्सेस प्रोटोकॉल):

इंटरनेट मैसेज एक्सेस प्रोटोकॉल का उपयोग कई क्लाइंट के लिए मेल प्राप्त करने के लिए किया जाता है। IMAP के कई संस्करण हैं: IMAP, IMAP2, IMAP3, IMAP4, आदि। IMAP एक एप्लीकेशन लेयर प्रोटोकॉल है। IMAP ईमेल को डाउनलोड किए बिना एक्सेस करने की अनुमति देता है और ईमेल डाउनलोड का भी समर्थन करता है। ईमेल रिमोट सर्वर द्वारा बनाए रखे जाते हैं। यह ईमेल बनाने, हेरफेर करने, ईमेल को पढ़े बिना उसे हटाने जैसे सभी ईमेल ऑपरेशन को सक्षम बनाता है। IMAP आपको ईमेल खोजने की अनुमति देता है। यह कई मेल सर्वर पर कई मेलबॉक्स बनाने की अनुमति देता है और समवर्ती पहुँच की अनुमति देता है। IMAP के कुछ कमांड हैं: IMAP_LOGIN, CREATE, DELETE, RENAME, SELECT, EXAMINE और LOGOUT।

MIME (बहुउद्देशीय इंटरनेट मेल एक्सटेंशन प्रोटोकॉल):

मल्टीपर्पस इंटरनेट मेल एक्सटेंशन प्रोटोकॉल एक अतिरिक्त ईमेल प्रोटोकॉल है जो SMTP के माध्यम से गैर-ASCII डेटा भेजने की अनुमति देता है। यह उपयोगकर्ताओं को इंटरनेट पर ऑडियो, चित्र, वीडियो और अन्य एप्लिकेशन प्रोग्राम जैसे विभिन्न प्रकार के डेटा भेजने और प्राप्त करने की अनुमति देता है। यह एकल संदेश के साथ कई अनुलग्नक भेजने की अनुमति देता है। यह असीमित लंबाई के संदेश भेजने की अनुमति देता है।

30. गाँधी-इरविन समझौते के लिए भारतीय कांग्रेस के तीन महत्वपूर्ण सदस्यों ने गांधीजी को राज़ी किया, नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन सा व्यक्ति इस कार्य में शामिल नहीं था?

[A] तेज बहादुर सप्रू

[B] एम. आर. जयकर

[C] वी. एस. श्रीनिवास शास्त्री

[D] पुरषोत्तम दास टंडन

Answer: D [पुरषोत्तम दास टंडन]

गाँधी-इरविन समझौते पर महात्मा गाँधी व तत्कालीन भारत के वाइसराय लार्ड इरविन द्वारा 5 मार्च, 1931 को हस्ताक्षर किये गये थे। यह समझौता लन्दन में आयोजित किये जाने दूसरे गोलमेज़ सम्मेलन से ठीक पहले हुआ था। इस समझौते के तहत कांग्रेस ने  सविनय अवज्ञा आन्दोलन को वापस लेने का फैसला किया और गोलमेज सम्मेलन लेने के लिए तैयार हो गयी। दूसरी ओर ब्रिटिश सरकार ने आन्दोलन के दौरान गिरफ्तार किये गए कांतिकारियों को रिहा करने का फैसला किया।

UPESSC (UPHESC) Assistant Professor GK Paper Practice Test 1

UPESSC (UPHESC) Assistant Professor GK Paper Practice Test 2

UPESSC (UPHESC) Assistant Professor GK Paper Practice Test 3

UPESSC (UPHESC) Assistant Professor GK Paper Practice Test 4

UPESSC (UPHESC) Assistant Professor GK Paper Practice Test 5

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top