General Studies of Uttar Pradesh For UPPSC & Other Exams

General Studies of Uttar Pradesh For UPPSC & Other Exams: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) भारत का सबसे बड़ा (जनसंख्या के आधार पर) राज्य और क्षेत्रफल की दृष्टि के आधार पर चौथा सबसे बड़ा राज्य है। लखनऊ प्रदेश की प्रशासनिक व विधायिक राजधानी है और प्रयागराज न्यायिक राजधानी है। आगरा, गाजीपुर , अयोध्या, अलीगढ़, कानपुर, अंबेडकर नगर, झाँसी, ललितपुर, बरेली, मेरठ, बुलंदशहर वाराणसी, गोरखपुर, बस्ती, संत कबीर नगर मथुरा, मुरादाबाद, प्रदेश के अन्य महत्त्वपूर्ण शहर हैं। राज्य के उत्तर में उत्तराखण्ड तथा हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली तथा राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ और पूर्व में बिहार तथा झारखंड राज्य स्थित हैं। इनके अतिरिक्त राज्य की पूर्वोत्तर दिशा में नेपाल देश है।

9 नवम्बर 2000 में भारतीय संसद ने उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिमी (मुख्यतः पहाड़ी) भाग से उत्तरांचल (वर्तमान में उत्तराखंड) राज्य का निर्माण किया। गंगा प्रदेश का अधिकतर हिस्सा सघन आबादी वाले गंगा और यमुना दोआब क्षेत्र में आता है। विश्व में केवल पाँच राष्ट्र चीन, स्वयं भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, इंडोनिशिया और ब्राज़ील की जनसंख्या उत्तर प्रदेश की जनसंख्या से अधिक है।

उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित है। यह राज्य उत्तर में नेपाल व उत्तराखण्ड, दक्षिण में मध्य प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान तथा पूर्व में बिहार तथा दक्षिण-पूर्व में झारखण्ड व छत्तीसगढ़ से घिरा हुआ है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। यह राज्य 2,38,566 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यहाँ का मुख्य न्यायालय प्रयागराज में है। कानपुर, आगरा; झाँसी, बाँदा, हमीरपुर, चित्रकूट, जालौन, जौनपुर, महोबा, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, गाजीपुर, प्रयागराज, मेरठ, गोरखपुर, संत कबीर नगर,नोएडा, मथुरा, मुरादाबाद, संभल,गाजियाबाद, अलीगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या, बरेली, बदायूँ, बुलंदशहर, आज़मगढ़, मऊ, बलिया, मुज़फ़्फ़रनगर, शामली, बड़ौत, सहारनपुर यहाँ के मुख्य नगर हैं।

General Studies of Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर पूर्वी भाग में स्थित है। प्रदेश के उत्तरी एवम पूर्वी भाग की तरफ़ पहाड़ तथा पश्चिमी एवम मध्य भाग में मैदान हैं। उत्तर प्रदेश को मुख्यतः तीन क्षेत्रों में विभाजित किया जा सकता है।

उत्तर में हिमालय का – यह् क्षेत्र बहुत ही ऊँचा-नीचा और प्रतिकूल भू-भाग है। यह क्षेत्र अब उत्तरांचल के अन्तर्गत आता है। इस क्षेत्र की स्थलाकृति बदलाव युक्त है।

मध्य में गंगा का मैदानी भाग – यह क्षेत्र अत्यन्त ही उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी का क्षेत्र है। इसकी स्थलाकृति सपाट है। इस क्षेत्र में अनेक तालाब, झीलें और नदियाँ हैं। इसका ढलान २ मीटर/किलोमीटर है।

दक्षिण का विन्ध्याचल क्षेत्र – यह एक पठारी क्षेत्र है, तथा इसकी स्थलाकृति पहाड़ों, मैंदानों और घाटियों से घिरी हुई है। इस क्षेत्र में पानी कम मात्रा में उप्लब्ध है।

यहाँ की जलवायु मुख्यतः उष्णदेशीय मानसून की है परन्तु समुद्र तल से ऊँचाई बदलने के साथ इसमें परिवर्तन होता है। उत्तर प्रदेश 8 राज्यों – उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, बिहार से घिरा राज्य है।

उत्तर प्रदेश को प्रशसनिक कारणों से 75 जिलों में बाँटा गया है, जो कि निम्नलिखित 18 मण्डलों में समूहबद्ध हैं –

उत्तर प्रदेश के मण्डल:

मण्डलजनपदमण्डलजनपदमण्डलजनपद
आगरा मण्डलआगरा

फ़िरोज़ाबाद

मैनपुरी

मथुरा
अलीगढ़ मण्डलअलीगढ़

एटा

हाथरस

कासगंज
प्रयागराज मण्डलप्रयागराज

फ़तेहपुर

कौशाम्बी

प्रतापगढ़
आज़मगढ़ मण्डलआज़मगढ़

बलिया

मऊ
बरेली मण्डलबदायूँ

बरेली

पीलीभीत

शाहजहाँपुर
बस्ती मण्डलबस्ती

संत कबीर नगर

सिद्धार्थनगर
चित्रकूट मण्डलबांदा

चित्रकूट

हमीरपुर

महोबा
देवीपाटन मण्डलबहराइच

बलरामपुर

गोंडा

श्रावस्ती
अयोध्या मण्डलअंबेडकर नगर

अमेठी

बाराबंकी

अयोध्या

सुल्तानपुर
गोरखपुर मण्डलदेवरिया

गोरखपुर

कुशीनगर

महाराजगंज
झांसी मण्डलजालौन

झांसी

ललितपुर
कानपुर मण्डलऔरैया

इटावा

फ़र्रूख़ाबाद

कन्नौज

कानपुर देहात

कानपुर नगर
लखनऊ मण्डलहरदोइ

लखीमपुर खेरी

लखनऊ

रायबरेली

सीतापुर

उन्नाव
मेरठ मण्डलबाग़पत

बुलन्दशहर

गौतम बुद्ध नगर

ग़ाज़ियाबाद

हापुड़

मेरठ
मिर्ज़ापुर मण्डलमिर्ज़ापुर

संत रविदास नगरजिला

सोनभद्र
मुरादाबाद मण्डलअमरोहा

बिजनौर

मुरादाबाद

रामपुर

सम्भल
सहारनपुर मण्डलमुज़फ़्फ़रनगर

शामली

सहारनपुर
वाराणसी मण्डलचंदौली

ग़ाज़ीपुर

जौनपुर

वाराणसी

• उत्तर प्रदेश में अब जिलों की संख्या 75 तथा मण्डल 18 है।

• भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रदेश, उत्तर प्रदेश है। और सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले महानगर लखनऊ कानपुर आगरा है

• उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक लोक सभा व राज्य सभा के सदस्‍य चुने जाते हैं। सीटों की संख्या लोक सभा में 80 और राज्य सभा में 31 है।

• उत्तर प्रदेश देश का सबसे अधिक जिलों वाला प्रदेश है।

• उत्तर प्रदेश में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं।

• उत्तर प्रदेश में स्थित प्रयागराज उच्‍च न्‍यायालय एशिया का सबसे बड़ा उच्‍च न्‍यायालय है।

• उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जिला, देश का एक मात्र ऐसा जिला है, जिसकी सीमाएँ चार प्रदेशों को छूती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top