MPPSC GK Paper 1 Practice Test 11 | General Studies of Madhya Pradesh MCQs. Madhya Pradesh (MP) Assistant Professor 2025 GK Paper Test Series with complete syllabus notes available in hindi and english.
1. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और मध्य प्रदेश में पुरापाषाण काल (Paleolithic Period) के संबंध में सही उत्तर चुनें:
1. मानव खेती करना और निवास के लिए घर बनाना नहीं जानता था।
2. इस काल में आग की खोज हुई थी किन्तु इसके उपयोग के साक्ष्य नहीं मिलते हैं।
3. मध्यप्रदेश में पुरापाषाण काल के साक्ष्य भीमबेटिका और हथनीरा में मिलते हैं।
[A] 1, 2
[B] 2, 3
[C] 1, 2 & 3
[D] 1, 3
2. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और मध्य प्रदेश में मध्यपाषाण काल (Mesolithic Period) के संबंध में सही उत्तर चुनें:
1. मानव ने क्वार्टजाइट पत्थर के स्थान पर जेस्पर और ब्लडस्टोन पत्थर के हथियार बनाना आरंभ कर दिया था।
2. मानव ने शिकार के साथ-साथ पशुपालन करना भी सिख लिया था।
3. मध्यप्रदेश में मध्यपाषाण काल के साक्ष्य आदमगढ़ सीधी ज़िले से प्राप्त हुए हैं।
[A] 1, 2
[B] 2, 3
[C] 1, 2 & 3
[D] 1, 3
3. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और मध्य प्रदेश में नवपाषाण काल (Neolithic Period) के संबंध में सही उत्तर चुनें:
1. इस काल में मानव ने पशुपालन तथा खेती करना आरंभ नहीं किया
2. वह आग जलाना और खाना पकाकर खाने लगा था।
3. इस काल में लकड़ी का पहिया तथा कुम्हार का चाक का भी अविष्कार हो चुका था।
4. मध्य प्रदेश के सीधी जिले में स्थित कुंजन एक नवपाषाण स्थल है।
[A] 1, 2 & 4
[B] 2, 3 & 4
[C] 2 & 4
[D] 1, 3 & 4
4. निम्न में से किस स्थान पर प्राचीन काल में बनियाबेरी गुफा में धार्मिक आयोजन का चित्रांकन के साक्ष्य मिले है, जिसमें स्वास्तिक की पूजा होती थी?
[A] सागर
[B] पचमढ़ी
[C] रीवा
[D] जबलपुर
5. मध्यप्रदेश के प्रमुख पाषाणकाल स्थल भीमबेटका के संबंध में सही कथन है?
1. भीमबेटका रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज के समीप हैं।
2. इसकी खोज 1957-58 में श्रीधर विष्णु वाकणकर द्वारा की गई
3. भीमबेटका को 2006 में यूनेस्को की विश्व धरोहर में सूची में शामिल किया गया है।
[A] 1, 2 [B] 2, 3
[C] 1, 2 & 3 [D] 1, 3
6. माइक्रो लिथिक फैक्ट्री कहे जाने वाले आदमगढ़ की खोज किसके द्वारा की गई?
[A] अरुण सोनकिया
[B] हसमुख धीरजलाल सांकलिया
[C] मनोरंजन घोष
[D] गोवर्धन राय शर्मा
7. निम्न में से किस स्थान पर प्राचीन काल में मानव (होमोइरेक्टस) की खोपड़ी और हाथी जीवाश्म के साक्ष्य प्राप्त हुए है।
[A] आदमगढ़
[B] हथनौरा
[C] उदयगिरि
[D] चम्बल घाटी
8. निम्न में से मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी पर स्थित एक आधुनिक गाँव और ताम्र युग की बस्ती दोनों को संदर्भित करता है?
[A] आवरा [B] आदमगढ़
[C] भीमबेटका [D] नवदाटोली
9. निम्नलिखित में से कौन सा सुमेलित नहीं है?
[A] चम्बल घाटी क्षेत्र विष्णु वाकणकर
[B] सोन घाटी क्षेत्र जी. आर. शर्मा
[C] आदमगढ़ एच. डी. सांकलिया
[D] नर्मदा घाटी क्षेत्र आर. बी. जोशी
10. श्रीधर विष्णु वाकडकर द्वारा 1964 में खोजा कालीसिंध नदी के किनारे ताम्रपाषाण युग स्थल कौन सा है?
[A] कायथा
[B] नवदाटोली
[C] डांगवाला
[D] आवरा
11. वैदिक काल में मध्य प्रदेश में किस वंश के शासक ने मान्धाता नगर (ओंकारेश्वर) की स्थापना की?
[A] अनार्य
[B] इच्छ्वाकू
[C] हैहय
[D] वाकाटक
12. मध्य प्रदेश में उत्तर वैदिक काल में किस जाति के लोग निवास करते थे?
[A] निषाद
[B] राजन्य
[C] हैहय
[D] क्षत्रिय
13. वैदिक काल में किस वंश के शासक सहस्रार्जुन ने महेश्वर की स्थापना की?
[A] निषाद
[B] राजन्य
[C] यादव वंश
[D] क्षत्रिय
14. राजा विक्रमादित्य द्वारा शकों पर मालवा क्षेत्र में विजय प्राप्त करने के उपलक्ष्य में मालव संवत् प्रारंभ हुआ इसका प्रथम उल्लेख किस शिलालेख में मिलता है?
[A] जयकदेव के शिलालेख [B] मन्दसौर शिलालेख
[C] रूपनाथ शिलालेख [D] एरण शिलालेख
15. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही उत्तर चुनें:
1. मध्यप्रदेश के दर्शाण कारूष, वत्स एवं चेदि के शासकों ने महाभारत युद्ध में कौरवों का साथ दिया।
2. महिष्मति, अवन्ति, विदर्भ राज्य एवं निषाद जाति ने पांडवों की ओर से युद्ध में भाग लिया।
3. मध्यप्रदेश में शहडोल का सोहागपुर मध्यभारत काल में विराटनगरी के नाम से जाना जाता था, जहाँ पांडवों ने अज्ञातवास का एक वर्ष बिताया था।
[A] केवल 1, 2
[B] केवल 2, 3
[C] केवल 3
[D] केवल 1
Also, Check: MPPSC Assistant Professor 2025 GK Paper Test 10
16. स्कंदपुराण में किस को प्रसिद्ध वाणिज्यिक, विज्ञान और साहित्य का केंद्र माना गया है?
[A] महिष्मति
[B] अवन्ति
[C] वत्स
[D] अनूप
17. वर्तमान का बुंदेलखंड क्षेत्र किस महाजनपद के अंतर्गत शामिल था?
[A] अवंती
[B] चेदि
[C] कुरु
[D] सुरसेन
18. चाँदी व ताम्बे से निर्मित मौर्यकालीन सिक्के प्राप्त हुए हैं?
[A] विदिशा
[B] त्रिपुरी
[C] उज्जैन
[D] ऊपर के सभी
19. अशोक के नाम का उल्लेख किस अभिलेख में मिलता है?
[A] गुर्जरा अभिलेख
[B] साँची अभिलेख
[C] कसरावद अभिलेख
[D] रूपनाथ अभिलेख
20. साँची स्तूप को यूनेस्को विश्व धरोहर में कब शामिल किया गया?
[A] 1979
[B] 1989
[C] 1992
[D] 1994
21. हेलियोडोरस ने किस स्थान पर गरुड़ स्तम्भ का निर्माण करवाया, जिससे भागवत धर्म (वैष्णव धर्म) के साक्ष्य मिलते है?
[A] सांची
[B] उज्जैन
[C] विदिशा
[D] सतना
22. गौतमीपुत्र शातकर्णि ने सीसे के सिक्के चलवायें उनका संबंध किस राजवंश से था?
[A] सातवाहन
[B] परिव्राजक
[C] राष्ट्रकुट
[D] कुषाण
23. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और मध्य प्रदेश में औलिकर वंश के संबंध में सही उत्तर चुनें:
1. औलिकर वंश का संस्थापक यशोवर्मन था।
2. औलिकर वंश मध्यप्रदेश के वर्तमान मंदसौर क्षेत्र से संबंधित था।
3. ओलिकर वंश के प्रमुख शासक नरवर्मा, सिंहवर्मन, बुद्धवर्मन आदि थे।
[A] 1, 2
[B] 2, 3
[C] 1, 2 & 3
[D] 1, 3
24. मेघ/ मघ वंश के सिक्के तथा अभिलेख कहां से प्राप्त हुए है?
[A] बघेलखंड
[B] बांधवगढ़
[C] मंदसौर
[D] उज्जैन