MPPSC Veterinary Assistant Surgeon Exam 18 May 2025 GK Paper Answer Key. MP Veterinary Assistant Surgeon Exam -18 May 2025 Question Paper PDF Download.
खण्ड ‘अ‘ – सामान्य अध्ययन
पशु चिकित्सा सहायक (शल्यज्ञ) भर्ती परीक्षा 2025
MPPSC Veterinary Assistant Surgeon Exam 18 May 2025 GK Paper
1. 2020-21 में मध्यप्रदेश के धान उत्पादक प्रमुख जिले कौन से थे?
A. राजगढ़, धार, झाबुआ
B. बालाघाट, रीवा, सतना
C. रतलाम, देवास, शाजापुर
D. छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी
2. त्रिस्तरीय रोग भार (ट्रिपल डिजीज बर्डन) में कौन- कौन सी बीमारियाँ शामिल हैं?
A. कैंसर, मधुमेह, अस्थमा
B. संक्रामक, गैर संक्रामक और प्रजनन, बाल एवं मातृ स्वास्थ्य बीमारियाँ
C. मानसिक, शारीरिक और सामाजिक रोग
D. जलजनित, खाद्यजनित और वायुवाहित रोग
3. निम्नलिखित में से कौन सी मिट्टी को कपास मिट्टी के नाम से भी जाना जाता है?
A. जलोढ़ मिट्टी
B. काली मिट्टी
C. रेतीली मिट्टी
D. लाल और पीली मिट्टी
4. स्टार्टअप प्रोग्राम (बूट लोडर) जो ऑपरेटिंग सिस्टम को प्राथमिक मेमोरी में लोड करता कहाँ संग्रहीत होता है?
A. रैंडम एक्सेस मेमोरी (RAM)
B. रीड ओनली मेमोरी (ROM)
C. कैश मेमोरी
D. मुख्य मेमोरी
5. मोरते क्या है?
A. लोककथा
B. लोकनाट्य
C. लोकचित्र-भित्तिरेखांकन
D. लोकगीत
6. सिंचाई परियोजनाओं के सम्बन्ध में निम्नलिखि में से कौन सा कथन सही है?
A. उर्मिल परियोजना मध्यप्रदेश एवं पंजाब की संयुक्त योजना है।
B. राजघाट परियोजना मध्यप्रदेश एवं राजस्थान की अन्तर-राज्यीय बहुउद्देशीय परियोजना
C. हरसी परियोजना पार्वती नदी पर स्थित है।
D. बाणसागर परियोजना मध्यप्रदेश एवं गुजरात में स्थित है।
7. भारतीय मानक समय निर्धारित करने वाली देशांतर रेखा (82°30′ E) मध्यप्रदेश के कौन से जिले से निकलती है?
A. सिंगरौली
B. सीधी
C. शहडोल
D. अनुपपुर
8. परिव्राजक वंश किस जगह से संबंधित है?
A. बुंदेलखंड
B. बघेलखंड
C. निमाड़
D. मालवा
9. मध्यप्रदेश के “आहार अनुदान योजना” के संबंध में कौन सा कथन असत्य है?
A. विशेष पिछड़ी जनजातीय परिवार की महिला मुखिया को प्रतिमाह 1500 रु की वित्तीय सहायता दी जाती है।
B. आहार अनुदान योजना विशेष पिछड़ी जनजातीय महिलाओं से संबंधित है।
C. आहार अनुदान योजना 15 जिलों में लागू है।
D. आहार अनुदान योजना अन्य पिछड़े वर्ग से संबंधित है।
10. पद्मश्री भूरी बाई किस जनजाति से संबंधित हैं?
A. भील जनजाति
B. गोंड जनजाति
C. अगरिया जनजाति
D. उरान जनजाति
11. निम्नलिखित में से कौन सा सिस्टम सॉफ्टवेयर’ का एक उदाहरण है?
A. गूगल डॉक्स
B. वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर
C. कंप्यूटर एडेड डिज़ाइन (CAD) सॉफ्टवेयर
D. लिनक्स
12. तानसेन को महारत हासिल थी?
A. ठुमरी
B. धमार
C. ध्रुपद
D. टप्पा
13. मध्यप्रदेश में वर्ष 2003 में अनुसूचित जनजाति सूची से किन तीन जातियों को विलोपित किया गया है?
A. परजा, मीना एवं पनिका
B. मीना, पारधी एवं पनिका
C. कीर, मीना एवं पारधी
D. पारधी, परजा एवं पनिका
14. भरहुत स्तूप का विकास किस काल में हुआ?
A. मौर्य काल
B. शुंग काल
C. कुषाण काल
D. वर्धन काल
15. जेजाकभुक्ति के संस्थापक थे?
A. धंग
B. यशोधर्मन
C. हर्षदेव
D. नन्नुका
16. विभाजन से पहले छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश में कुल कितनी लोकसभा सीटें थीं?
A. 32
B. 38
C. 42
D. 40
17. निम्नलिखित में से कौनसा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
सिंचाई परियोजना जिला
(a) बरना घाटी परियोजना उज्जैन
(b) तवा परियोजना होशंगाबाद
(c) मटियारी बांध परियोजना मंडला
(d) बरगी परियोजना जबलपुर
18. वर्ष 2020-21 में निम्नलिखित में से कौन सा जिला मध्यप्रदेश में कपास के उत्पादन में प्रथम स्थान रखता है?
A. खरगोन
B. दमोह
C. मंडला
D. पन्ना
19. सतपुड़ा ताप विद्युत परियोजना के सम्बन्ध में कौन सा कथन सही नहीं है?
A. यह मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की संयुक्त परियोजना है।
B. इस संयंत्र के लिए कोयला पाथाखेड़ा से आता है।
C. जलापूर्ति तवा बांध से होती है।
D. इसे अमेरिका के सहयोग से स्थापित किया गया था।
20. निम्नलिखित में से किस प्रकार के क्लाउड में, सेवा स्तर समझौते (एस एल ए) जिन्हें उपयोगकर्ता और सेवा प्रदाता के बीच समझौते के रूप में परिभाषित किया जाता है, सबसे कमजोर होते हैं-
A. सार्वजनिक क्लाउड
B. निजी क्लाउड
C. सामुदायिक क्लाउड
D. हाइब्रिड क्लाउड
21. ‘विकसित मध्यप्रदेश 2047’ में कृषि क्षेत्र को किस रूप में स्थापित करने का लक्ष्य है?
A. केवल निर्यात आधारित व्यवस्था
B. स्थायी, लचीला और आर्थिक रूप से व्यवहार्य क्षेत्र
C. शहरी कृषि पर केन्द्रित
D. केवल पारम्परिक विधियों पर आधारित
22. न्यूरल नेटवर्क जिनमें बहुत सारी छिपी हुई परतें होती हैं, उन्हें कहा जाता है-
A. सुपरवाइज्ड लर्निंग नेटवर्क
B. अनसुपरवाइज्ड लर्निंग नेटवर्क
C. डीप लर्निंग नेटवर्क
D. रीइनफोर्समेंट लर्निंग नेटवर्क
23. लोहे से कृषि उपकरण एवं सजावटी शिल्पकृतिया मुख्य रूप से कौन सी जनजाति बनाती है?
A. दण्डामी मड़िया
B. कोरकू
C. अगरिया
D. नगासिया
24. मध्यप्रदेश के निम्नलिखित भूतपूर्व मुख्यमंत्रियों में से किसका जन्म राजस्थान राज्य के नागौर जिले में हुआ था?
A. डॉ कैलाश नाथ काटजू
B. प्रकाश चंद्र सेठी
C. मोतीलाल वोरा
D. अर्जुन सिंह
25. कप्तान अवधेश प्रताप सिंह किस रियासत संबंधित थे?
A. चुरहट
B. ग्वालियर
C. नरसिंहगढ़
D. रीवा
26. मोंटेनेग्रो के पेट्रोवाक में आयोजित की गई विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीता?
A. जी एम प्रणव वेंकटेश
B. दिव्या देशमुख
C. विश्वनाथ आनंद
D. एफ एम मैटिक लावरेंसिक
27. जैसलमेर के पत्थरों से बना भारत का पहला डिजिटल संग्रहालय ‘अभय प्रभावना’ कहाँ खोला गया?
A. माउण्ट आबू, राजस्थान
B. पुणे, महाराष्ट्र
C. सारनाथ, उत्तर प्रदेश
D. अजयगढ़, मध्यप्रदेश
28. मालवांचल में मनाया जाने वाला प्रमुख लोक ‘संजा’ कब मनाया जाता है?
A. भादो अमावस्या से भादो पूर्णिमा तक
B. भादो पूर्णिमा से अश्विन माह की अमावस्या तक
C. भादो पूर्णिमा से अश्विन पूर्णिमा तक
D. सावन पूर्णिमा से भादो अमावस्या तक
29. “पेनकड़ा” है?
A. बैगा का गोत्र पूजा स्थल
B. गोंड का गोत्र पूजा स्थल
C. भील का गोत्र पूजा स्थल
D. भारिया का गोत्र पूजा स्थल
30. महाकवि केशवदास का संबंध कहाँ से है?
A. ओरछा
B. रीवा
C. त्रिपुरा
D. उज्जैन
31. कालिदास कृत कुमारसंभव किस देवता को समर्पित है?
A. शिव-पार्वती
B. विष्णु-लक्ष्मी
C. ब्रह्मा सरस्वती
D. राधा-कृष्ण
32. ‘मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना’ के अन्तर्गत मध्यप्रदेश शासन के द्वारा किसानों को वार्षिक —- दिया जाता है। (वर्ष 2024-25)
A. ₹6,000, दो किस्तों में
B. ₹6,000, तीन किस्तों में
C. ₹4,000; दो किस्तों में
D. ₹10,000; दो किस्तों में
33. शिक्षित बेरोजगार जनजातीय युवाओं के लिए तकनीकी एवं व्यावसायिक दक्षता संवर्धन हेतु संस्था है?
A. मैपकास्ट
B. मेपसेट
C. सेडमेप
D. एमपीकॉन
34. वर्ष 2011 की जनसंख्या के आकार की दृष्टि से मध्यप्रदेश का सबसे छोटा जिला कौन सा है?
A. हरदा
B. मऊगंज
C. उमरिया
D. बुरहानपुर
35. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाती आयोग को “नागरिक न्यायालय” के रूप में कार्य करने का अधिकार दिया गया है?
A. अनुच्छेद 338A की उपधारा 4 में
B. अनुच्छेद 338A की उपधारा 8 में
C. अनुच्छेद 338A की उपधारा 7 में
D. अनुच्छेद 338A की उपधारा 3 में
36. 73 वें संविधान संशोधन अधिनियम के अधीन “मध्यवर्ती स्तर पर पंचायतें कुछ राज्यों में गठित नहीं किए जाने के क्या कारण थे?
(1) भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित होने कारण।
(2) उनकी जनसंख्या बीस लाख से अधि नहीं होने के कारण।
(3) उनकी जनसंख्या बीस लाख से अधिक होने के कारण।
(4) उन राज्यों की 40 प्रतिशत आबादी आदिवासी न होने के कारण।
नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए- कूट:
A. 1 और 4
B. केवल 2
C. केवल 4
D. 3 और 4
37. गवली घाट स्थित है?
A. उज्जैन
B. महेश्वर
C. मंडला
D. भेड़ाघाट
38. SDG इंडिया इंडेक्स रिपोर्ट्स किस राष्ट्रीय संस्थान द्वारा प्रकाशित की जाती है?
A. पंचायती राज मंत्रालय
B. निर्वाचन आयोग
C. योजना आयोग
D. नीति आयोग
39. वर्ष 2011 की जनसंख्या के आकार की दृष्टि से मध्यप्रदेश का देश में कौन सा स्थान है?
A. सातवां
B. छठवां
C. चौथा
D. पांचवा
40. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में नियुक्त तीन गैर सरकारी सदस्यों के तीन वर्षों के कार्यकाल की गणना कब से की जाएगी?
A. राजपत्र में नियुक्ति की अधिसूचना के प्रकाशन की तिथि से
B. निष्ठा और चरित्र सत्यापन प्रमाणन पत्र जारी होने की तिथि से।
C. नियुक्ति पत्र जारी होने की तिथि से
D. पदभार ग्रहण करने की तिथि से।
41. मध्यप्रदेश में सिंचाई का प्रमुख स्रोत कौन-सा है?
A. तालाब
B. कुएँ एवं नलकूप
C. नहरें
D. अन्य स्रोत
42. मध्यप्रदेश ने अपना सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जी एस डी पी) कब तक दोगुना करने का लक्ष्य रखा है?
A. 2025-26
B. 2027-28
C. 2028-29
D. 2046-47
43. पेसा अधिनियम-1996 (PESA Act-1996) अनुसार अनुसूचित क्षेत्रों की प्रत्येक पंचायत में अनुसूचित जनजातियों के लिए स्थानों का आरक्षण होगा?
A. स्थानों की कुल संख्या के दो तिहाई से कम नहीं होगा।
B. स्थानों की कुल संख्या के आधे से कम नहीं होगा।
C. स्थानों की कुल संख्या का एक तिहाई से ज्यादा नहीं होगा।
D. ग्राम सभा द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार होगा।
44. मध्यप्रदेश के ऐसे राज्यपाल जो अन्य राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्री दोनों रहे हैं?
(1) चेप्पूदिरा मुथाना पुनाचा
(2) डॉ. भगवत दयाल शर्मा
(3) श्रीमती आनंदीबेन पटेल
(4) डा. भाई महावीर
नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए-
A. 1, 2 और 4
B. 2, 3 और 4
C. केवल 4
D. 1, 2 और 3
45. मालती माधव किसके द्वारा लिखी गई थी?
A. भर्तृहरि
B. भवभूति
C. कालिदास
D. बाणभट्ट
46. – ने अत्याधुनिक संपीड़ित बायोगैस (सीबीजी) संयंत्र के साथ भारत की पहली आधुनिक, आत्मनिर्भर गौशाला स्थापित होने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
A. आधुनिक गौशाला, भोपाल
B. श्री गोपाल गौशाला, रतलाम
C. श्री गोवर्धन गौशाला, इंदौर
D. आदर्श गौशाला, ग्वालियर
47. कोरकू जनजाति में गाए जाने वाले गीत “सजनई- फगनई” का संबंध है?
A. विवाह से
B. सगाई से
C. होली से
D. मांडवरा से
48. ट्रांजिस्टर का उपयोग सबसे पहले किस पीढ़ी के कंप्यूटर में शुरू हुआ था?
A. पहली पीढ़ी
B. दूसरी पीढ़ी
C. तीसरी पीढ़ी
D. चौथी पीढ़ी
49. “मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार” योजना में कौन सा कथन सत्य नहीं है?
A. यह योजना 89 आदिवासी विकास खंड लागू है।
B. यह योजना ग्राम मुख्यालय पर लागू नहीं
C. इस योजना में राशन परिवहन हेतु वाहन के लिए ऋण के लाभार्थी अनुसूचित जनजाती वर्ग के होंगे।
D. इस योजना के अन्तर्गत पांच गांवों का एक सेक्टर निर्धारित किया जाता है।
50. भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2023 के अनुसार मध्यप्रदेश के कौन से जिले में वन क्षेत्र का (%) सबसे कम है?
A. शाजापुर
B. रतलाम
C. उज्जैन
D. आगर मालवा