उत्तर प्रदेश का प्राचीन इतिहास | Ancient History of Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश का ज्ञात इतिहास लगभग 4000 वर्ष पुराना है। यह आर्यावर्त का प्रमुख भाग था। रामायण में वर्णित तथा हिन्दुओं के एक मुख्य भगवान “भगवान राम” का प्राचीन राज्य कौशल इसी क्षेत्र में था, अयोध्या इस राज्य की राजधानी थी।
हिन्दू धर्म के अनुसार भगवान विष्णु के सातवें अवतार भगवान कृष्ण का जन्म उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर में हुआ था। संसार के प्राचीनतम शहरों में एक माना जाने वाला वाराणसी शहर भी यहीं पर स्थित है। वाराणसी के पास स्थित सारनाथ का चौखन्डी स्तूप भगवान बुद्ध के प्रथम प्रवचन की याद दिलाता है।
उत्तर प्रदेश – प्राचीन इतिहास
उत्तर प्रदेश का प्रागैतिहासिक और वैदिक काल (600 ईसा पूर्व तक)
- उत्तर प्रदेश का भारत के इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उत्तर प्रदेश में बहुत से पुरातात्विक साक्ष्य मिलते हैं जो भारत के साथ इसकी ऐतिहासिक साझेदारी को दर्शाता है।
- उत्तर प्रदेश में पुरापाषाण कालीन सभ्यता के प्रमाण सोनभद्र, प्रयागराज के मिर्जापुर और बेलन घाटी, सोनभद्र की सिंगरौली घाटी और चंदौली के चकिया से प्राप्त हुए हैं।
- बेलन घाटी के ‘लोहदा नाला’ नामक प्राचीन स्थल से पत्थर के औजारों के साथ-साथ अस्थियों से बनी एक देवी माँ की मूर्ति भी प्राप्त हुई है।
मध्य पुरापाषाण काल के मानव कंकाल के कुछ अवशेष प्रतापगढ़ के सराय नहर राय और महदहा नामक स्थानों से प्राप्त हुए हैं।
- सरायनहर राय में चौदह कब्रें मिली हैं, जिनमें मृतक का सिर पश्चिम की ओर है। सराय नहर में आठ गड्ढ़े चूल्हे भी मिले हैं।
- प्रयागराज की मेजा तहसील के चोपनीमांडो स्थल से झोपड़ियों और मिट्टी के बर्तनों के अवशेष मिले हैं।
- उत्तर प्रदेश में महादहा स्थल से अन्य औजारों के साथ पत्थर, चूल्हे, कब्रगाह, हड्डियां और आवास के साक्ष्य मिले हैं।
- दमदमा (प्रतापगढ़ जिला ) स्थल पर हड्डी और सींग के औजार, आभूषण, चूल्हे और 41 अंतिम संस्कार वाले कलश मिले हैं।
प्रयागराज जिले में बेलन नदी के तट पर स्थित कोल्डीहवा चावल का प्राचीनतम साक्ष्य माना जाता है।
मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज और प्रतापगढ़ की खुदाई में नवपाषाण कालीन उपकरण और हथियार मिले हैं।
मेरठ और सहारनपुर से उत्तर प्रदेश में ताम्र पाषाण संस्कृति के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।
याद रखने योग्य बिंदु;
- बेलन नदी घाटी के पुरातात्विक स्थलों की खोज एवं उत्खनन इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जीआर शर्मा के निर्देशन में हुआ है।
- पुरापाषाण काल की सभ्यता के लगभग सभी उपकरण क्वार्टजाइट पत्थरों से बने हैं।
उत्तर प्रदेश का प्राचीन इतिहास (Ancient Uttar Pradesh)
महाजनपद – उत्तर प्रदेश का प्राचीन इतिहास
उत्तर प्रदेश में बौद्ध धर्म और जैन धर्म – Buddhism and Jainism in Uttar Pradesh
मौर्य राजवंश – उत्तर प्रदेश का प्राचीन इतिहास | Maurya Dynasty – Ancient History of Uttar Pradesh